UP Lekhpal Cut Off 2025: से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 के लिए पेट कट ऑफ जारी कर दिया गया है इसमें सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस और एससी वर्ग के लिए 55.12 अंक और एसटी वर्ग के लिए 47.50 अंक निर्धारित किया गया है वर्तमान में लेखपाल के 7994 पदों पर एक नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है इसमें 366000 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन फॉर्म भरा है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट ऑफ अंक जारी हो चुके हैं। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल हुए थे, उनके नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर यह कट ऑफ अंक जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए सूचना 26 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी गई है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के 7994 पदों के लिए 366712 विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है। पदों की संख्या के 15 गुना समान कट ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी गई है।
लेखपाल भर्ती के लिए ये थी जरूरी योग्यता और तिथियाँ
यूपी लेखपाल भर्ती 2025-26 के तहत 7994 पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और PET 2025 के स्कोर कार्ड को आधार बनाया गया था। उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक पूरी की गई थी। उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई थी, जबकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग की श्रेणी को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी था।
7994 पदों पर हो रही है लेखपाल भर्ती
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के तहत कुल 7994 पदों को भरने की तैयारी है। इसके लिए मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया गया है। जैसा कि आप सभी को पता है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष PET परीक्षा का आयोजन होता है, जिसके आधार पर आपको उत्तर प्रदेश की कई भर्तियों में शामिल होने का मौका दिया जाता है।
कितना है कट ऑफ
यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट ऑफ जारी हो चुका है, जिसमें सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 55.12 अंक जबकि एसटी उम्मीदवारों के लिए 47.50 अंक कट ऑफ तय की गई है। अन्य श्रेणियों के हिसाब से कट ऑफ अंक नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।
UP लेखपाल PET 2026 कट-ऑफ विवरण:
| श्रेणी (Category) | कट-ऑफ अंक |
|---|---|
| सामान्य / OBC / EWS / SC | 55.12 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 47.50 |
| स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (आश्रित) | 38.63 |
| दिव्यांगजन (श्रवण बाधित) | 06.01 |
| दिव्यांगजन (अस्थि बाधित) | 52.97 |
| भूतपूर्व सैनिक | 00.24 |
| उत्कृष्ट खिलाड़ी | 01.01 |
Download Cut Off PDF:- Click Here
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

