S
Study Mirror

UPSSSC Abkari Sipahi Bharti 2026: यूपी में आबकारी सिपाही की सीधी भर्ती, जानें क्या है योग्यता और PET Cutoff

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से आबकारी विभाग में 722 आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ये विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के नाम से उपलब्ध होगा। जो उम्मीदवार 12वीं पास कर चुके हैं, वे अपना आवेदन फॉर्म 4 जून से 24 जून 2026 तक भर पाएंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद छात्रों में इस भर्ती को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। हालांकि आवेदन जून महीने में शुरू होंगे, लेकिन शॉर्ट नोटिफिकेशन आने से छात्रों को तैयारी के लिए बेहतर मौका मिल गया है।


UPSSSC Abkari Sipahi Bharti 2026 महत्वपूर्ण अपडेट

उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग की तरफ से आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उम्मीदवार upsssc.gov.in पोर्टल पर भर्ती से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026 ओवरव्यू
विभाग का नाम आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नाम आबकारी सिपाही (Excise Constable)
कुल पदों की संख्या 722 पद
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास + PET 2025 स्कोर
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष (नियमों के अनुसार छूट)
वेतन (Salary) ₹29,200 से ₹92,300 प्रति महीना
आवेदन तिथि 4 जून से 24 जून 2026 तक
आवेदन शुल्क ₹25 (सभी श्रेणियों के लिए)
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in
UPSSSC Abkari Sipahi Bharti 2026

शैक्षणिक योग्यता: 

इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) में अच्छा स्कोर किया है, वही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। PET 2025 का स्कोर ही मुख्य परीक्षा का मुख्य आधार है।

आयु सीमा: 

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतन: 

चयनित उम्मीदवारों को 29,200 से 92,300 रुपये प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। मकान किराया भत्ता अलग से मिलेगा।

आवेदन शुल्क: 

सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा। इसके पश्चात शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह मुख्य परीक्षा कुल 100 प्रश्नों की होगी और आपकी मेरिट इन्हीं 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अंत में, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

चयन का चरण (Stage) विवरण और महत्वपूर्ण जानकारी (Details)
प्रथम चरण (Shortlisting) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के स्कोर कार्ड के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग।
द्वितीय चरण (Main Exam) कुल 100 प्रश्नों की लिखित परीक्षा। मेरिट इसी के अंकों से बनेगी।
तृतीय चरण (PST) शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) उत्तीर्ण करना अनिवार्य।
अंतिम चरण (DV) दस्तावेज सत्यापन के बाद फाइनल सिलेक्शन और नियुक्ति।

आवेदन प्रक्रिया: 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 
  • वहां नोटिफिकेशन डाउनलोड कर अपनी योग्यता चेक करें। 
  • इसके बाद 'अप्लाई ऑनलाइन' लिंक पर क्लिक करें। 
  • अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें, फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। 
  • यह सारी प्रक्रिया आवेदन शुरू होने के बाद ही उपलब्ध होगी।

Download Notification: यहाँ क्लिक करें।

नोट: अभी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म शुरू नहीं हुए हैं आपको 4 जून तक इंतजार करना होगा। भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ के माध्यम से देख पाएंगे।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!