S
Study Mirror

MP Police Band Constable Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस बैंड कांस्टेबल भर्ती 2026 के आवेदन फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं

MP Police Band Constable Vacancy 2026: अगर आप संगीत का शौक रखते हैं और सरकारी नौकरी की भी तलाश है, तो मध्य प्रदेश पुलिस में एक ऐसे ही शानदार पद के लिए भर्ती निकली है। इसमें 679 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती की जा रही है। यह भर्ती कांस्टेबल बैंड के पदों पर की जा रही है, जिसमें 8वीं, 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस लेख में आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, साथ ही संबंधित भर्ती का लिंक भी प्रदान किया गया है।


मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 ओवरव्यू

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इस नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 679 पदों पर आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 5 अप्रैल 2026 से हुई थी और इसकी अंतिम तिथि अब नजदीक आ रही है। आप 19 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए आपको 24 अप्रैल 2026 तक मौका दिया गया है। आप आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

MP Police Constable Band Bharti 2026 Overview
भर्ती विभाग (Recruiting Body) मध्य प्रदेश पुलिस विभाग
पद का नाम (Post Name) कांस्टेबल (बैंड)
कुल पद (Total Vacancies) 679
आवेदन शुरू तिथि 05 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि (Apply Online) 19 अप्रैल 2026
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और
ST के लिए 8वीं के साथ संगीत कौशल भी जरूरी
आयु सीमा (Age Limit) 18 - 33 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in

कौन कर सकता है आवेदन?

मध्य प्रदेश पुलिस बैंड कांस्टेबल पद के लिए आवेदन फॉर्म 5 अप्रैल 2026 से भरे जाने शुरू हुए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों का 10+2 (उच्च माध्यमिक) या समकक्ष होना जरूरी है। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ अनिवार्य कौशल के रूप में सूची में से कम से कम एक वाद्य यंत्र का ज्ञान होना आवश्यक है।

क्या है आयु सीमा?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार सरकारी नियमों के तहत छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितना है आवेदन शुल्क?

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹500, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए ₹250 शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा पोर्टल शुल्क (अतिरिक्त शुल्क) भी देना होगा।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा या आप एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं।
  • यहाँ आपको सबसे पहले नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लेना है और उसमें दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को देख लेना है।
  • होम पेज पर ही 'अप्लाई ऑनलाइन' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आप आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Official Website:- https://iforms.mponline.gov.in/ & 
mppolice.gov.in

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!