SSC GD Constable 2026 की परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित होने की जानकारी सामने आ चुकी है। उम्मीदवारों की परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित करवाई जाएगी। कब जारी होंगे आपके एडमिट कार्ड? इस भर्ती के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 5 से 7 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।

SSC ने किया शॉक
छात्र कयास लगा रहे थे कि SSC की तरफ से एक महीने पहले परीक्षा तिथि घोषित होगी, लेकिन परीक्षा तिथि लगभग 15 दिन पहले ही घोषित की गई है। जो भी छात्र तैयारी सुचारू रूप से कर रहे थे, उनके लिए यह खबर शॉकिंग (shocking) नहीं है, लेकिन जिन्होंने अपनी तैयारी में थोड़ी बहुत ढील दे दी थी, उनके लिए यह यकीनन शॉकिंग है।
| विवरण (Description) | महत्वपूर्ण जानकारी (Details) |
|---|---|
| कुल पद | 25,487 (पुरुष: 23,467 | महिला: 2,020) |
| परीक्षा की तिथि | 27 अप्रैल से 30 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से 5-7 दिन पहले |
| सैलरी (Pay Level 3) | ₹21,700 - ₹69,100 प्रति माह |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) |
| परीक्षा का समय | 60 मिनट (कुल 80 प्रश्न) |
| नेगेटिव मार्किंग | 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर |
कैंसिल कर दी गई थीं परीक्षा तिथियां
SSC की परीक्षाएं पहले फरवरी-मार्च माह के बीच आयोजित करवाई जानी थीं, लेकिन इन्हें पोस्टपोन (postpone) कर दिया गया था।
कुल 25,487 पदों पर हो रही है भर्ती
SSC GD भर्ती 2025-26 के कुल पदों की बात की जाए तो 25,487 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित हो रही है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23,467 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 2,020 पद शामिल हैं। SSC की तरफ से आयोजित होने वाली GD भर्ती BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB, असम राइफल्स और SSF जैसे विभिन्न पदों के लिए आयोजित होती है।
चयनित होने पर कितनी मिलती है सैलरी?
SSC GD की इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 3 के तहत 21,700 ₹ से 69,100 ₹ प्रति माह सैलरी प्रदान की जाती है।
SSC GD भर्ती के लिए क्या रहती है शैक्षणिक योग्यता और रणनीति?
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास यानी मैट्रिकुलेशन निर्धारित रहती है। यदि आप भारत के किसी भी बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं, तो आप इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते थे। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की गई थी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित है; वहीं SC/ST वर्ग को अधिकतम 5 साल की छूट, OBC वर्ग को अधिकतम 3 साल की छूट और एक्स-सर्विसमैन (Ex-servicemen) को भी अधिकतम 3 साल की आयु सीमा में छूट प्रदान की गई थी। यह भर्ती सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए निकाली जाती है।
क्या है चयन प्रक्रिया?
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) - जिसमें 160 अंकों की परीक्षा होती है - उसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) जिसमें दौड़ पूरी करनी होती है, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) जिसमें हाइट और चेस्ट मेजरमेंट होता है, और अंत में उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/RME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर बनी फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर सिलेक्शन किया जाता है।
क्या है परीक्षा पैटर्न?
SSC GD परीक्षा के पैटर्न की बात की जाए तो आपसे कुल 80 ऑब्जेक्टिव टाइप (Objective Type) प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। कुल 160 अंकों पर आपकी मेरिट बनती है। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए आपको 60 मिनट का समय दिया जाता है। यह प्रश्न 4 सेक्शन में पूछे जाते हैं, जिसमें:
- * General Intelligence and Reasoning के 20 प्रश्न
- * General Knowledge and Awareness के 20 प्रश्न
- * Elementary Mathematics के 20 प्रश्न
- * Hindi या English के 20 प्रश्न
गलत उत्तर देने पर आपको 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन (Negative Marking) भी होता है।
Download SSC GD Exam Date Notice:- Click Here
अधिक जानकारी के लिए आप सभी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर विजिट करें।
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।
