UP Police New Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर नई भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारदर्शी और तकनीकी आधारित बनाने के निर्देश भी दिए हैं। इस भर्ती में सिपाही, उप निरीक्षक (दरोगा), रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय जैसे पद शामिल किए गए हैं।
81000 से अधिक पदों पर नई भर्ती जल्द
वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस और दरोगा भर्ती चल रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और भी बेहतरीन करने की दिशा में एक और कदम उठाया है, जिसमें यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती के लिए पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में नई पुलिस भर्तियां निकाली जाएंगी।
यूपी पुलिस भर्ती 2026 – ओवरव्यू
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| कुल पद | वित्तीय वर्ष 2026-27 में 81,000+ नई भर्तियाँ |
| वर्तमान भर्ती | सिपाही – 32,679 पद (परीक्षा 8,9,10 जून 2026); SI – 4,543 पद (परीक्षा 14–15 मार्च 2026, आंसर की जारी) |
| संभावित तिथियाँ | सिपाही भर्ती पूर्ण होने की संभावना दिसंबर 2026 तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | UPPRPB Official Website |
इन पदों पर होंगी भर्तियां
इन पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश की विभिन्न इकाइयों को भरने के लिए की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से घोषणा की गई है कि आरक्षी नागरिक पुलिस, उप निरीक्षक, कंप्यूटर सहायक ग्रेड-ए, पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय, रेडियो सहायक परिचालक के पदों पर नई भर्तियां निकाली जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने दिए साफ दिशा निर्देश
भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्षता से की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिसमें भर्तियों को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के बारे में कहा गया है।
आरक्षण नियमावली का होगा कड़ाई से अनुपालन
आरक्षण नियमावली का होगा कड़ाई से पालन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती प्रक्रिया के सभी नियमों को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के साथ-साथ आरक्षण नियमावली का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।
यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर सिपाही भर्ती प्रक्रिया प्रचलित
उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 32,679 पदों पर सिपाही भर्ती प्रचलित है यूपी सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रस्तावित है। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद आने की संभावना है। सरकार की तैयारी से लग रहा है कि दिसंबर महीने तक इन भर्तियों को पूरा कर लिया जाएगा।
यूपी पुलिस में 4,543 पदों पर दरोगा भर्ती प्रक्रिया प्रचलित
यूपीएसआई के 4,543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रचलित है। उत्तर प्रदेश में लगभग 4,543 सिविल पुलिस SI के पदों पर लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को किया गया था। इसकी आंसर की जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।
