रेलवे ग्रुप डी CEN 09/2025 परीक्षा परिणाम अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह या नवंबर 2026 के पहले सप्ताह तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। आपकी परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसकी प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में ही जारी कर दी गई है।
RRB Group D Result 2026 Kab Aayega?
रिजल्ट को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावित तौर पर आपका रिजल्ट अक्टूबर माह के अंत तक आने की संभावना है। यदि किसी कारणवश देरी हुई, तो नवंबर के पहले सप्ताह तक आपका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, आपको लगातार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी (RRB) की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी, क्योंकि आपका रिजल्ट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी पटना, आरआरबी गोरखपुर आदि) पर जाना होगा। यहाँ आपको होम पेज पर ही संबंधित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन कर लेना है, जिसके बाद आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे। आपका रिजल्ट पीडीऍफ़ (PDF) माध्यम से जारी किया जाएगा। वहीं, अपना स्कोर कार्ड देखने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के आधार पर लॉगिन करना होगा; इसके बाद ही आप अपना स्कोर कार्ड देख पाएंगे।
कुल 22,195 पदों पर होंगी नियुक्तियां
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रुप डी भर्ती विज्ञापन संख्या CEN 09/2025 के तहत कुल 22,195 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना निकाली गई है, जिसमें पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनार/मैनेजर, असिस्टेंट जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया क्या है?
लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा - CBT) अगस्त महीने में संपन्न हो चुकी है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से कुल पदों के तीन गुना छात्रों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद का चरण दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और अंत में चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) होगा, जिसके आधार पर आपका अंतिम चयन किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की फीस होगी रिफंड
रेलवे के नियमानुसार, जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी (CBT) परीक्षा में भाग लिया है, केवल उनकी ही परीक्षा फीस रिफंड की जाएगी। अधिसूचना में दी गई जानकारी के अनुसार, सामान्य (Unreserved), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों के ₹500 में से ₹400 रिफंड कर दिए जाएंगे, जबकि एससी (SC), एसटी (ST), महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के पूरे ₹250 आपके बैंक खाते में रिफंड कर दिए जाएंगे।
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क | रिफंड राशि (CBT में शामिल होने पर) |
|---|---|---|
| सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹500 | ₹400 |
| एससी / एसटी / महिला / दिव्यांग | ₹250 | ₹250 (पूरा शुल्क) |

