UP Police SI 2026: यूपी एसआई रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से वर्ष 2026 में 4543 नागरिक पुलिस और 112 गोपनीय पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसकी परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को होने के बाद प्रोविजनल आंसर की 23 मार्च 2026 को जारी कर दी गई। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई थी।

UP Police SI 2026

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 मुख्य विवरण

नमस्कार साथियों कैसे हैं आप सभी उम्मीद करते हैं आप सभी अच्छे होंगे इस लेख में आपको यूपी एसआई भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
पदों की संख्या 4543 नागरिक पुलिस + 112 गोपनीय पद
परीक्षा तिथि 14 और 15 मार्च 2026
प्रोविजनल आंसर की 23 मार्च 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026

कब जारी होगा आपका रिजल्ट?

आंसर की प्राप्तियां दर्ज हो चुकी हैं, जिसके बाद अब छात्रों को अपने रिजल्ट और फाइनल आंसर की का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि आपका रिजल्ट अप्रैल महीने तक जारी कर दिया जाए। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। आपको लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा।

Answer Key 🗝️ से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

UP Police SI Answer Key 2026 Out: यूपी पुलिस एसआई उत्तर कुंजी जारी, यहाँ से डायरेक्ट चेक करें अपनी रिस्पांस शीट

400 अंकों की हुई थी ऑफलाइन परीक्षा

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है जिसमें 160 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2.5 अंक निर्धारित होता है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आपका फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह सभी चरण पास करने होंगे तभी उनका चयन होगा।

कट ऑफ की उम्मीद

इस बार कट ऑफ अधिक रहने की संभावना है क्योंकि परीक्षा का स्तर मॉडरेट बताया जा रहा है। हालांकि कट ऑफ के बारे में पहले से अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है।

शारीरिक दक्षता में दौड़

शारीरिक दक्षता परीक्षण में उम्मीदवारों की दौड़ होगी। पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद।
Previous Article पुराने पोस्ट Next Article नई पोस्ट
Ashish Singh
✓
Verified Creator

Ashish Singh

Founder & Lead Educational Analyst

प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक सूचनाओं के सही, सटीक और त्वरित विश्लेषण के लिए समर्पित। हमारा लक्ष्य छात्रों को सबसे सरल और स्पष्ट जानकारी देना है।

8+ Years Experience
100k+ Active Readers
100% Authentic Updates