S
Study Mirror

CBSE Result 2026: सीबीएससी बोर्ड की दोनों परीक्षा पास करना जरूरी तभी मिलेगा पसिंग सर्टिफिकेट

CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से हाल ही में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बोर्ड परीक्षा के लिए कुछ नए नियम बनाए गए हैं। इसमें दसवीं के छात्रों के पासिंग सर्टिफिकेट को लेकर यह तय किया गया है कि छात्रों को पासिंग सर्टिफिकेट बोर्ड परीक्षा के बाद दिया जाएगा। वहीं, छात्रों को मार्कशीट पहली परीक्षा के बाद ही उपलब्ध करा दी जाएगी ताकि उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश पाने में किसी भी तरह की दूसरी परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता न पड़े।

CBSE Result 2026

वर्ष में दो बार आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई की तरफ से वर्ष 2025-26 में बनाए गए नियमों के अनुसार अब दसवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा। पहले बोर्ड परीक्षा में छात्रों को एक और मौका सुधारने के लिए दिया जाएगा। इसके लिए उनकी दूसरी बोर्ड परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

कौन शामिल हो पाएगा दूसरी परीक्षा में  

सीबीएसई की तरफ से दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने और अंक सुधारने को लेकर छात्रों को मौका दिया गया है। लेकिन इसमें हर छात्र शामिल नहीं हो पाएगा। इसमें केवल वही छात्र शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों को अटेंप्ट किया हो।

पहली परीक्षा के बाद मिलेगी मार्कशीट

सीबीएसई की तरफ से दसवीं बोर्ड की पहली परीक्षा देने वाले छात्रों को उनकी मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके आधार पर वे अपनी अगली कक्षा यानी ग्यारहवीं में प्रवेश ले पाएंगे। वहीं, छात्रों को उनका पासिंग सर्टिफिकेट दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद ही प्रदान किया जाएगा। पासिंग सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!