WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UPSSSC Lekhpal 2025 Cut-Off: यूपी लेखपाल परीक्षा की कट ऑफ जारी

UPSSSC Lekhpal 2025 Cut-Off: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट ऑफ अंक जारी हो चुके हैं। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल हुए थे, उनके नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर यह कट ऑफ अंक जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए सूचना 26 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी गई है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के 7994 पदों के लिए 366712 विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है। पदों की संख्या के 15 गुना समान कट ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी गई है।

यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती 2025-26 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती आयोगउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का नामलेखपाल मुख्य परीक्षा 2025
कुल पद7994
योग्य घोषित उम्मीदवार366712 (मुख्य परीक्षा के लिए)
चयन का आधारPET 2025 का नॉर्मलाइज्ड स्कोर
कट ऑफ (सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी)55.12 अंक
कट ऑफ (एसटी)47.50 अंक
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता12वीं पास
आवेदन तिथि29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in
चयन प्रक्रियामुख्य परीक्षा + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
न्यूनतम आयु सीमा18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
सूचना जारी तिथि26 फरवरी 2026

कितना है कट ऑफ

यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट ऑफ जारी हो चुका है, जिसमें सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 55.12 अंक जबकि एसटी उम्मीदवारों के लिए 47.50 अंक कट ऑफ तय की गई है। अन्य श्रेणियों के हिसाब से कट ऑफ अंक नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।

लेखपाल भर्ती के लिए ये थी जरूरी योग्यता और तिथियाँ

यूपी लेखपाल भर्ती 2025-26 के तहत 7994 पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और PET 2025 के स्कोर कार्ड को आधार बनाया गया था। उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक पूरी की गई थी। उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई थी, जबकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग की श्रेणी को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी था।

7994 पदों पर हो रही है लेखपाल भर्ती

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के तहत कुल 7994 पदों को भरने की तैयारी है। इसके लिए मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया गया है। जैसा कि आप सभी को पता है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष PET परीक्षा का आयोजन होता है, जिसके आधार पर आपको उत्तर प्रदेश की कई भर्तियों में शामिल होने का मौका दिया जाता है।

Official WebsiteClick Here

Disclaimer: हमारे द्वारा तैयार किया गया यह लेख नवीनतम और अपडेटेड है। लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिस को एक बार अवश्य पढ़ लें ताकि किसी भी दुविधा की स्थिति से बचा जा सके। धन्यवाद।

Leave a Comment