UP Police Vacancy 2023: यूपी पुलिस भर्ती 62,624 पदों का इंतजार खत्म
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Police Vacancy 2023: यूपी पुलिस भर्ती 62,624 पदों का इंतजार खत्म

UP Police Vacancy 2023: उत्तर प्रदेश के जो भी अभ्यार्थी पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं उनके इंतजार की घड़ियाँ अब समाप्त हो चुकी हैं अगर आप भी पुलिस भर्ती के विज्ञापन का इंतजार करते थक चुके हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि यूपी पुलिस के 52,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन से जुड़ी घोषणा हो चुकी है। इस लेख में आपको भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की गई है।

UP Police Vacancy 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट

उत्तर पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस के 62624 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है उम्मीद के मुताबिक सब कुछ सही रहा तो दिसंबर माह के अंत में या जनवरी के शुरुआत में इसका विज्ञापन जारी हो सकता है। लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए ये खबर बहुत ही सुखद है क्योंकि पुलिस में जाने का सपना गाँव देहात के साथ शहरी छात्रों का भी होता है और यहाँ पद अन्य भर्ती की अपेक्षा ज्यादा होते है जिससे युवाओं के लिए नौकरी पाना बहुत हद तक आसान हो जाता है।

यूपी पुलिस भर्ती 2023 इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से लंबे समय से लंबित पड़ी भर्ती का विज्ञापन जल्द ही दिसंबर के अंत तक होने की उम्मीद की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से 62,624 पदों के लिए विज्ञापन जारी होगा जिसमें 52699 पद यूपी पुलिस सिपाही के होंगे, 2833 पदों पर जेल वार्डन का विज्ञापन जारी होगा, वहीं सब इंस्पेक्टर के 2469 पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे, पुलिस रेडियो ऑपरेटर 2430 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 872 पदों पर विज्ञापन, लिपिक संवर्ग के कुल 545 पदों के लिए 521 पद स्पोर्ट कोटा के वहीं 55 पद कंप्यूटर प्रोग्रामर के लिए रिक्त हैं इन्हें भी भरने के लिए विज्ञापन जारी होगा।

पद का नाम (UP Police Vacancy 2023)कुल पद
कांस्टेबल 52699 पद
जेल वार्डन 2833 पद
सब इंस्पेक्टर2469 पद
रेडियो ऑपरेटर2430 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर872 पद

यूपी पुलिस भर्ती योग्यता

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास वहीं यूपी एसआई के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।

यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के सामान्य अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष वहीं सब इंस्पेक्टर के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। सरकारी नियम के अनुसार अरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है।

Leave a Comment