UP Police Vacancy 2023: यूपी पुलिस भर्ती के 60,244 पदों पर आवेदन शुरू » Study Mirror
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Police Vacancy 2023: यूपी पुलिस भर्ती के 60,244 पदों पर आवेदन शुरू

UP Police Vacancy 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से 60,244 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 23 दिसंबर 2023 को जारी किया गया जो भी अभ्यर्थी इसके लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं वो 27 दिसंबर से इसके लिए आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

UP Police Vacancy 2023 से जुड़ी Latest News

लंबे समय से यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को शनिवार शाम बड़ी खुशखबरी मिली जिसमें भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है अभ्यर्थी अपना आवेदन 23 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक अपना आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से 60,244 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है जिसमें कैटेगरी के आधार पर आपको सूची प्रदान की गई है।

कैटेगरीकुल पद
General24,102
EWS6,024
OBC16,264
SC12,650
ST1,204
कुल पद60,244

क्या है पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए छात्रों को 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है। पिछली बार सरकारी की तरफ से 1 साल की छूट प्रदान की गई थी लेकिन इस बार छात्रों को आयु सीमा में छूट प्रदान नहीं की गई है। आपकी आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से 10 वीं और 12 वीं पास अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर पाएंगे आप शैक्षणिक योग्यता से जुड़ा सम्पूर्ण विवरण नोटिफिकेशन में देख पाएंगे।

इन लेखों पर भी एक नजर डालें

क्या है पुलिस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से 3 चरणों के आधार पर आपका चयन किया जाएगा।

सबसे पहले: लिखित परीक्षा

दूसरा चरण: डाक्यमेन्ट वेरीफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण

अंत में: शारीरिक माप परीक्षण

सैलरी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की शुरुआती सैलरी 21,700 रुपए है जो 7 वें वेतन आयोग के आधार पर दी जाती है।

कैसे करें आवेदन?

आपको आवेदन करने के लिए https://uppbpb.gov.in/ पर विजिट करना होगा ये उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है।

निष्कर्ष

इस लेख में आपको UP Police Vacancy 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है आप इस लेख के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए अपना आवेदन कर पाएंगे ये उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती है।

Join Telegram Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment