[2024 Updated] Science GK Question In Hindi में सम्पूर्ण प्रश्नों का सार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

[2024 Updated] Science GK Question in Hindi में सम्पूर्ण प्रश्नों का सार

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में अगर सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को पूछा जाता है तो Science GK Question सभी उसमें इंक्लूड होते हैं अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा के छात्र हैं जैसे कि एसएससी बैंक रेलवे या फिर किसी भी राज्य स्तरीय परीक्षा जिसमें सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को पूछा जाता है साथ ही साथ अगर आपके सामान्य ज्ञान के विषय में जनरल साइंस का टॉपिक भी शामिल है तो आपके लिए यह प्रश्न बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाले हैं।

विषय भारतीय संविधान
महत्वपूर्ण All Exams
नाम Science GK Question in Hindi
Publisher Study Mirror
PDF Link By आशीष सिंह
Join Telegram Join Here

जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि सभी प्रश्न विगत वर्षो में पूछे जा चुके हैं जैसा की आप सभी को पता ही होगा एसएससी में अक्सर क्वेश्चन रिपीट होते रहते हैं यही वजह है कि विद्यार्थी प्रीवियस ईयर क्वेश्चन को पढ़ना नहीं बोलते क्योंकि यह क्वेश्चन उनको बेहतर स्कोर प्रदान करा सकते हैं।

Science GK Question in Hindi

प्रश्‍न:- पिचब्‍लेण्‍डी से कौनसा रेडियोएक्टिव तत्‍व प्राप्‍त किया गया था

उत्‍तर: रेडियम

प्रश्‍न:- किस एक कोशिकीय शैवाल (Unicellular Algae) का उपयोग अन्‍तरिक्ष में खाद्य की समुचित पूर्ति के लिए किया जाता है

उत्‍तर: क्‍लोरेला (Chlorela)

प्रश्‍न:- प्रयोगशाला में सर्वप्रथम जीन का संश्‍लेषण करने वाला वैज्ञानिक कौन है

उत्‍तर: हरगोविन्‍द खुराना

प्रश्‍न:- विद्युत मोटर का क्‍या कार्य है

उत्‍तर: विद्युत ऊर्जा का यांत्रिक ऊर्जा में रूपान्‍तरण करना।

प्रश्‍न:- प्रकाश तरंगों के किस गुण से उनके अनुप्रस्‍थ होने का प्रमाण मिलता है

उत्‍तर: ध्रुवण(Polarisation) से

प्रश्‍न:- फाइकोलॉजी (Phycology) के तहत विज्ञान की किस शाखा का अध्‍ययन किया जाता है?

उत्‍तर: शैवाल (Algae) का

प्रश्‍न:- शरीर में रक्‍त बैंक का काम कौनसा अंग करता है

उत्‍तर: तिल्‍ली (Spleen)

प्रश्‍न:- वृद्धावस्‍था का अध्‍ययन विज्ञान की किस शाखा के अन्‍तर्गत किया जाता है?

उत्‍तर: जिरेन्‍टोलॉजी

प्रश्‍न:- किस अंग के कार्य न करने पर डाइलेसिस (Dialysis) किया जाता है

उत्‍तर: वृक्‍क(Kidney)

प्रश्‍न:- मछली के हृदय में कितने प्रकोष्‍ठ होते हैं

उत्‍तर: दो (Two-Chambered)

प्रश्‍न:- रेफ्रीजेरेटर में प्रशीतक (Regrigerant) क्‍या होता है?

उत्‍तर: फ्रीयोन

प्रश्‍न:- गिरगिट की त्‍वचा में रंग बदलने का कारण क्‍या है

उत्‍तर: उसकी त्‍वचा में मेलेनोफोर नामक असंख्‍य रंगद्रव्‍य कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण

प्रश्‍न:- चालीस वर्ष पूरे हो जाने पर चर्चित ‘अप्‍सरा’ क्‍या हे

उत्‍तर: न्‍यूक्‍लीयर रियेक्‍टर

प्रश्‍न:- हाइड्रोजन बम किस सिद्धान्‍त पर आधारित है?

उत्‍तर: नाभिकीय संलयन (Nuclear Fusion)पर

प्रश्‍न:- मानव रक्‍त का pH मान होता है

उत्‍तर: 7.4

प्रश्‍न:- मानव शरीर में रक्‍त से अवांछनीय पदार्थों को पृथक करने का कार्य कौनसा अंग करता है

उत्‍तर: वृक्‍क (Kedney)

प्रश्‍न:- द्रव्‍य की चौथी अवस्‍था क्‍या कहलाती है

उत्‍तर: प्‍लाज्‍मा (Plasma)

प्रश्‍न:- श्‍वेत प्रकाश के वर्णक्रम (Spectrum) में प्रिज्‍म द्वारा सर्वाधिक विचलित (Deviate) होने वाला कौनसा रंग है

उत्‍तर: बैंगनी 

2023 के Science GK Question in Hindi

प्रश्‍न:- हरे पौधों में प्रकाश संश्‍लेषण की इकाई क्‍या कहलाती है

उत्‍तर: क्‍वाण्‍टोसोम

प्रश्‍न:- शरीर में रक्‍त की सफेद कोशिकाओं का मुख्‍य कार्य क्‍या होता है

उत्‍तर: शरीर को बीमारियों से बचाना।

प्रश्‍न:- अत्‍यधिक शराब का सेवन करने से शरीर का कौन सा अंग विशेष रूप से प्रभावित होता है

उत्‍तर: यकृत  (Liver)

प्रश्‍न:- दूध का खट्टा होना किसके द्वारा होता है?

उत्‍तर: जीवाणु द्वारा

प्रश्‍न:- कार्बन डेटिंग विधि किसकी आयु निर्धारित करने के लिए अपनाई जाती है

उत्‍तर: जीवाश्‍मों की

प्रश्‍न:- समुद्र के किनारे उगने वाले वृक्षों में वार्षिक वलय (Annual rings) क्‍यों नहीं होते

उत्‍तर: क्‍योंकि यहाँ की जलवायु में स्‍पष्‍ट भिन्‍नता नहीं होती है।

प्रश्‍न:- प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाने वाला कार्बनिक यौगिक कौनसा है?

उत्‍तर: सेल्‍यूलोज

प्रश्‍न:- खट्टे फलों में कौनसा विटामिन पाया जाता है

उत्‍तर: विटामिन C

प्रश्‍न:- राइफल चलाने पर लगने वाला झटका किसके संरक्षण का उदाहरण है

उत्‍तर: रेखीय संवेग के संरक्षण का

प्रश्‍न:- डायनमो का क्‍या कार्य है

उत्‍तर: यांत्रिक ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा का उत्‍पादन

प्रश्‍न:- डोलोमाइट (CaCO3) किसका अयस्‍क है

उत्‍तर: कैल्सियम का

प्रश्‍न:- प्राकृतिक रबर किसका बहुलक (Polymer) है

उत्‍तर: आइसोप्रीन (Isoprene) का

प्रश्‍न:- चन्‍द्रमा पर वायुमण्‍डल न होने का क्‍या कारण हे

उत्‍तर: वहाँ सभी गैसों का वर्ग माध्‍य मूल वेग(Root mean square velocity) उनके पलायन वेग (Escape Velocity) से अधिक है।

प्रश्‍न:- मनुष्‍य के मस्तिष्‍क का सबसे बड़ा भाग क्‍या होता है

उत्‍तर: प्रमस्तिष्‍क (Cerebrum)

प्रश्‍न:- दूध से दही बनाने में कौनसा बैक्‍टीरिया सहायक होता है?

उत्‍तर: लैक्‍टोबैसिलस (Lacto-bacillus)

प्रश्‍न:- प्रत्‍यावर्ती धारा की माप किस यंत्र से की जाती हे

उत्‍तर: तप्‍त तार अमीटर से

प्रश्‍न:- ग्रह गति (Planetary Motion) का सिद्धान्‍त किसने प्रतिपादित किया

उत्‍तर: कोप्‍लर ने

प्रश्‍न:- खनिज संरचना की दृष्टि से हीरा क्‍या होता है

उत्‍तर: कार्बन

प्रश्‍न:- ‘मेनिनजाइटिस’ (तानिका शोध) नामक रोग में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित हो जाता है

उत्‍तर: मस्तिष्‍क

PYQ GK Question in Hindi

प्रश्‍न:- भारत में 28 फरवरी को विज्ञान दिसव किस उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है

उत्‍तर: सी.वी.रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज करने के दिन के उपलक्ष्‍य में

प्रश्‍न:- 7 नवम्‍बर, 1888 भारत के किस महान वैज्ञानिक का जन्‍मदिन है

उत्‍तर: सी.वी.रमन का

प्रश्‍न:- कौनसा पदार्थ पृथ्‍वी पर तीनों अवस्‍थाओं में पाया जाता है?

उत्‍तर: पानी

प्रश्‍न:- प्रोट्रॉन की खोज किसने की थी

उत्‍तर: रदरफोर्ड ने

प्रश्‍न:- रेड लेड का रासायनिक सूत्र क्‍या है

उत्‍तर: Pb3O4

प्रश्‍न:- सूर्य सदैव पूर्व में निकलता है, क्‍योंकि

उत्‍तर: पृथ्‍वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है।

प्रश्‍न:- मानव शरीर में विटामिन K का निर्माण किस अंग में होता है?

उत्‍तर: कोलन में बैक्‍टीरिया द्वारा

प्रश्‍न:- गैल्‍वेनीकृत लोहे पर किसका लेप होता है

उत्‍तर: जिंक का

प्रश्‍न:- पृथ्‍वी का औसत घनत्‍व क्‍या है

उत्‍तर: 5.5 ग्राम/घन सेंटीमीटर

प्रश्‍न:- हीरे के सम्‍बन्‍ध में कैरेट (Carat) क्‍या होता है

उत्‍तर: हीरे के भार का मात्रक (Unit of Weight of diamond)

प्रश्‍न:- एक वृत्‍ताकार वलय (Circular Ring) का गुरूत्‍व केन्‍द्र कहाँ होता है

उत्‍तर: वलय वृत्‍त के केन्‍द्र पर

प्रश्‍न:- किस विटामिन में कोबाल्‍ट (Cobalt) पाया जाता है

उत्‍तर: विटामिन B12 में

प्रश्‍न:- हरे पौधों में प्रकाश-संश्‍लेषण की इकाई क्‍या कहलाती है

उत्‍तर: क्‍वाण्‍टासोम(Quantasome)

प्रश्‍न:- ‘DARK AVENGER’ क्‍या है

उत्‍तर: एक प्रकार का प्रमुख कम्‍प्‍यूटर वायरस

प्रश्‍न:- पौधों में वाष्‍पोत्‍सर्जन दर के निर्धारण के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है

उत्‍तर: पोटोमीटर का

प्रश्‍न:- आयो‍डीन युक्‍त नमक का प्रयोग किस बीमारी की रोकथाम के लिए किया जाता है

उत्‍तर: गलगण्‍ड (Goitre)

Science GK Question in Hindi

PDF Name Science GK Question in Hindi
PDF Language हिंदी
PDF Size 0.57 MB
PDF Page No. 7
PDF Fee Free
Join Telegram Join Here

You May Also Like: Indian Polity Topic Wise Questions PDF

Science GK Question in Hindi PDF Download Link

Disclaimer:

साथियों ये सभी प्रश्न इंटरनेट से कॉपी किये गए हैं इन पर हमारा कोई अधिकार नहीं है सिर्फ इनका पीडीएफ़ हमारे द्वारा तैयार किया गया है अगर आपको लगता है अपने किसी भी तरह से कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है तो आप हमें [email protected] पर हमें ईमेल कर इसकी जानकारी प्रदान करें 24 घंटे के अंदर हम इस आर्टिकल में सुधार कर लेंगे।

You May Also Like:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment