SBI SCO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 116 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 16 मार्च 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से आ चुकी है, जहां बैंक की तरफ से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 116 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी हो चुका है। उम्मीदवार आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी कर सकते हैं।

इन पदों पर हो रही है भर्ती Specialist Cadre Officer SBI
recruitment
एसबीआई की तरफ से 116 पदों पर आवेदन फॉर्म भरना शुरू हो चुका है, जिसमें असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, डिप्टी मैनेजर, के पद शामिल हैं।
क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। यदि आप इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आप आवेदन शुल्क और आवेदन फॉर्म 16 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं।

योग्यता और पात्रता मानदंड (Specialist Cadre Officer SBI
eligibility)
उम्मीदवारों के लिए पदों के हिसाब से अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित है। आपकी आयु की गणना 31 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाएगी। आयु सीमा का वर्णन नीचे टेबल में देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता पदों के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सटीक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करना चाहिए।
क्या है आवेदन शुल्क (Sbi specialist cadre officer
application fee)
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
क्या है चयन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। आपका चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Important Links (SBI Specialist Cadre Officer
apply online)
| Download Notification | Click Here |
| Apply Online | Click Here |
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।