[2023 Updated] Indian Polity PDF Download In Hindi सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

[2023 Updated] Indian Polity PDF Download in Hindi सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

भारतीय संविधान के प्रश्नों की बात की जाए तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तो यह एक तरीके से कहे तो जान है क्योंकि सामान्य अध्ययन में सबसे ज्यादा प्रश्न यहीं से बनते हैं अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा के छात्र हैं तो आपके लिए Indian Polity PDF Download in Hindi बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है जिससे आप मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

विषय भारतीय संविधान
महत्वपूर्ण All Exams
नाम Indian Polity PDF Download in Hindi
Publisher Study Mirror
PDF Link By आशीष सिंह
Join Telegram Join Here

Indian Polity PDF Download in Hindi

लगभग 3 साल में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान बनकर तैयार हुआ जिससे भारतीय संविधान कहा गया संविधान निर्माताओं ने इसे बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी दुनिया भर के संविधान को अध्ययन कर जो भी हमारे देश के लिए जरूरी हो सकता है उन महत्वपूर्ण बातों को अपने संविधान में संजोया तब जाकर हमारा संविधान लचीला संविधान कहलाया।

भारतीय संविधान के प्रश्नों को पूछने का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने देश के संविधान से रूबरू करवाना है क्योंकि एक जिम्मेदार नागरिक को यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि उनका संविधान उनको किस तरीके के अधिकार प्रदान करता है और इसकी रक्षा के लिए कौनसी कर्तव्य नागरिकों के लिए जरूरी है साथ ही अगर बात संविधान की की जाए तो किसी भी देश की आत्मा को अगर संविधान कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जन्मदाता कहा जाता है साथ ही उनके साथ तमाम संविधान निर्माताओं ने अथक प्रयास के बाद हमारे देश को एक बेहतरीन संविधान प्रदान किया।

इस लेख के माध्यम से हम संविधान के प्रश्नों को पीडीएफ के माध्यम से आप तक पहुंचाने वाले हैं साथ ही साथ कुछ प्रश्न आपको वेबसाइट पर पढ़ने को भी मिल जाएंगे आप इन प्रश्नों की पीडीएफ को अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप में सेव कर रख सकते हैं अगर आप डायरेक्ट हमारी वेबसाइट से इसका पीडीएफ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप संबंधित पेज को अपने मोबाइल फोन में बुकमार्क बनाकर रख सकते हैं जिससे आप एक क्लिक पर हमारे उसी आर्टिकल तक पहुंच जाएंगे।

One Liner Indian Polity PDF Download in Hindi

♦ संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप कब अपनाया था? उत्तर. 22 जुलाई, 1947

♦ तदर्थ झण्डा समिति के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

♦ संविधान सभा के कुल 389 सदस्यों में से प्रान्तों के लिए निर्धारित कितने सदस्यों के लिए चुनाव हुए? उत्तर. 296 सदस्य

♦ राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् को गाने का समय कितना है? उत्तर. 1 मिनट 5 सेकण्ड

♦ स्वतन्त्रता के बाद सर्वप्रथम किस राज्य का गठन किया गया? उत्तर. आन्ध्र प्रदेश (1953)

♦ भारत के प्रधानमन्त्री के वेतन व पूर्वापेक्षा पर निर्णय किसके द्वारा होता है? उत्तर. संसद द्वारा

♦ परिसीमन आयोग का अध्यक्ष होता है। उत्तर. मुख्य चुनाव आयुक्त

♦ प्रत्येक मण्डलीय परिषद् का पदेन सभापति कौन होता है? उत्तर. केन्द्रीय मन्त्री

♦ संविधान सभा में मुस्लिम वर्ग के कितने प्रतिनिधि थे? उत्तर. 31

♦ भारत के कितने राज्यों में विधानपरिषद् कार्यरत है? उत्तर.6 राज्यों में

♦ 42वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 के द्वारा प्रस्तावना में शब्द कौन-से जोड़े गए? उत्तर. समाजवादी, पन्थनिरपेक्ष एवं राष्ट्र की अखण्डता

♦ अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह किस उच्च न्यायालय के अधिकारिता में आता है? उत्तर. कलकत्ता उच्च न्यायालय

♦ द्विस्तरीय पंचायती राज प्रणाली की सिफारिश किस समिति ने की? उत्तर. अशोक मेहता समिति

♦ न्यायालयों को आदेश-पत्र जारी करके किसी कार्यवाही को इसलिए रोकना क्योंकि वह उसके अधिकार क्षेत्र के बाहर है, क्या कहलाता है? उत्तर. प्रतिषेध

♦ संविधान सभा की कार्य संचालन समिति के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर. के एम मुंशी

♦ संविधान के किस भाग में ‘नागरिकता‘ से सम्बन्धित प्रावधानों का वर्णन किया गया है? उत्तर. भाग-2

♦ भारत की संघात्मक व्यवस्था किस देश के संविधान से प्रभावित है? उत्तर. कनाडा

♦ भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है? उत्तर. 6 वर्ष

♦ वित्तीय आपात की चर्चा संविधान के किस अनुच्छेद में की गई है? उत्तर. अनुच्छेद 360

♦ मूल अधिकार सम्बन्धी विचारधारा का प्रादुर्भाव कब हुआ था? उत्तर. फ्रांस की क्रान्ति के बाद वर्ष 1989 मानव अधिकारों की घोषणा

♦ संविधान सभा की परामर्श समिति के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर. सरदार वल्लभभाई पटेल

♦ किस संविधान संशोधन द्वारा ‘दिल्ली‘ का नाम बदलकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कर दिया गया? उत्तर. 69वाँ संविधान संशोधन

♦ भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है? उत्तर. महान्यायवादी

♦ भारतीय संविधान में गणतन्त्र की अवधारणा कहाँ से ली गई है? उत्तर. फ्रांस से

♦ राज्यसभा के सदस्यों को कैसे चुना जाता है? उत्तर. राज्य की विधानसभा के निर्वाचित सदस्य द्वारा

♦ भारत में किस राज्य के लोगों को दोहरी नागरिकता प्राप्त है? उत्तर. जम्मू-कश्मीर

Important Indian Polity PDF Download in Hindi

♦ संविधान में अन्तःकरण की स्वतन्त्रता किस अनुच्छेद द्वारा दी गई है? उत्तर. अनुच्छेद 25

♦ उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की पेंशन किस निधि से दी जाती है? उत्तर. भारत की संचित निधि

♦ भारत के राष्ट्रपति का चुनाव किस प्रणाली द्वारा होता है? उत्तर. एकल संक्रमणीय प्रणाली के आधार पर

♦ केन्द्र तथा एक अथवा उससे अधिक राज्यों में होने वाले विवाद के मामले किस न्यायालय में प्रारम्भ हो सकते हैं?  उत्तर. उच्चतम न्यायालय

♦ भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन कब किया गया? उत्तर. वर्ष 1946

♦ भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा किए गए लेखा परीक्षण सम्बन्धी प्रतिवेदनों की जाँच किसके द्वारा की जाती है? उत्तर. लोक लेखा समिति

♦ भारत के संविधान के किस प्रावधान को ‘संविधान की आत्मा’ कहा जाता है? उत्तर. संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32)

♦ लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? उत्तर. गणेश वासुदेव मावलंकर

♦ उच्चतम न्यायालय की स्थापना सबसे पहले कहाँ की गई? उत्तर. कलकत्ता (1862)

♦ भारत के एकमात्र निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रपति कौन थे? उत्तर. नीलम संजीव रेड्डी

♦ सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम-से-कम कितने वर्ष के लिए। उच्च न्यायालय का एडवोकेट होना चाहिए? उत्तर. 10 वर्ष

♦ प्रेस की स्वतन्त्रता का वर्णन किस अनुच्छेद में दिया गया है? उत्तर. अनुच्छेद 19 (ए)

♦ राष्ट्रीय विरासत पशु 2010 में किसे घोषित किया गया है? उत्तर. हाथी

♦ भारत के उच्चतम न्यायालय में कुल कितने न्यायाधीश है? उत्तर.31

♦ किस संविधान संशोधन द्वारा भूतपूर्व देशी रियासतों के शासको का पिवीपर्स समाप्त कर दिया गया था? उत्तर. 26वाँ संविधान संशोधन

♦ 42वाँ संविधान संशोधन कब किया गया? उत्तर. 1976 ई.

♦ किस अनुच्छेद में अस्पृश्यता को दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है? उत्तर. अनुच्छेद 17

♦ अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन के सम्बना में किस अनुसूची में प्रावधान किए गए हैं? उत्तर. पाँचवीं अनुसूची

♦ प्रान्तों में द्वैध शासन को उत्तरदायी सरकार द्वारा प्रतिस्थापित करने की संस्तुति सर्वप्रथम किसने की थी? उत्तर. साइमन कमीशन ने

♦ राजभाषा विभाग किस मन्त्रालय के अधीन काम करता है? उत्तर. गृह मन्त्रालय

(PYQ) Indian Polity PDF Download in Hindi

♦ मौलिक कर्तव्यों को किस समिति की अनुशंसा पर संविधान में सम्मिलित किया गया? उत्तर. सरदार स्वर्ण सिंह समिति

♦ संविधान सभा की अन्तिम बैठक कब हुई? उत्तर. 24 जनवरी, 1950

♦ राज्य द्वारा सम्पत्ति के अधिग्रहण की विधियों का उल्लेख किस अनुसूची में किया गया है? उत्तर. नौवीं अनुसूची

♦ जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अन्तरिम सरकार का गठन कब किया गया था? उत्तर. 2 सितम्बर 1946

♦ किसी क्षेत्र को अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र घोषित करने का अधिकार किसे प्राप्त है? उत्तर. राष्ट्रपति को

♦ किसी राज्य का उच्चतम विधि अधिकारी कौन होता है? उत्तर. एडवोकेट जनरल

♦ राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति किस अनुच्छेद के द्वारा दी गई है? उत्तर. अनुच्छेद 72

♦ भारत में मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा की गई थी? उत्तर. 61वें

♦ भारत में किसी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा किस फॉर्मूले के आधार पर दिया जाता है? उत्तर. गाडगिल फॉर्मूला

♦ 14वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं? उत्तर. वाई वी रेड्डी

♦ आपात उपबन्ध संविधान के किस भाग में सम्मिलित हैं? उत्तर. भाग 18

♦ पंचायती राज को सांविधानिक रूप किसके द्वारा दिया गया? उत्तर. वर्ष 1992 में 73वें संशोधन

♦ राज्य विधायिका में शुरू होने वाले धन विधेयक के लिए किसकी सहमति की आवश्यकता है? उत्तर. राज्यपाल

♦ भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है? उत्तर. राष्ट्रपति

♦ भारतीय संविधान के 36वें संशोधन के फलस्वरूप पूर्ण राज्य का दर्जा मिला? उत्तर. सिक्किम को

♦ किस राष्ट्रपति का निर्वाचन दूसरे चक्र की मतगणना द्वारा हुआ? उत्तर. वी. वी. गिरि

♦ भारत के प्रधानमंत्री को कौन नियुक्त करता है? उत्तर. राष्ट्रपति

♦ राज्यसभा सदस्य के लिए न्यूनतम आयु कितनी है? उत्तर.30 वर्ष

♦ लोक लेखा समिति में राज्यसभा के कितने सदस्य होते हैं? उत्तर. सात

Most Important Indian Polity PDF Download in Hindi

♦ सेवाओं पर कर का प्रावधान किस संविधान संशोधन द्वारा किया गया? उत्तर. 88वें संविधान संशोधन

♦ दल-बदल से सम्बन्धित प्रावधानों का उल्लेख किस अनुसूची में किया गया है? उत्तर. दसवीं अनुसूची

♦ राज्यसभा का पहली बार गठन कब हुआ था? उत्तर. 3 अप्रैल, 1952

♦ भारत के किस उपराष्ट्रपति का निधन कार्यकाल के दौरान हुआ? उत्तर. डॉ. कृष्णकान्त

♦ राष्ट्रपति अपना त्याग-पत्र किसे सम्बोधित करते हुए देता है? उत्तर. उपराष्ट्रपति

♦ भारतीय संविधान में राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों को शामिल करने की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है? उत्तर. आयरलैण्ड

♦ किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया? उत्तर. 69वें संविधान संशोधन

♦ भारत में आकस्मिकता निधि किसके अधिकार में रखी गई है? उत्तर. राष्ट्रपति के अधिकार

♦ संविधान में किसकी स्थिति राज्य के प्रमुख शासक की होती है? उत्तर. राज्यपाल

♦ वर्तमान में राज्यसभा के सदस्यों की संख्या कितनी है? उत्तर. 245

♦ प्रथम राष्ट्रीय आपात की घोषणा कब की गई? उत्तर. 26 अक्टूबर, 1962

♦ भारतीय संविधान अधिनियम में पहला संशोधन कब किया गया था? उत्तर. वर्ष 1951

♦ 1945 ई. में गठित अन्तरिम मन्त्रिमण्डल में रेलवे मन्त्री कौन थे? उत्तर. आसफ अली

♦ संविधान के किस अनुच्छेद में धार्मिक कार्यों के प्रबन्ध की स्वतन्त्रता प्रदान की गई है? उत्तर. अनुच्छेद 26

♦ सरकारिया आयोग का गठन कब किया गया? उत्तर. 1983वें

♦ किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने संसद के मौलिक अधिकारों में संशोधन करने की शक्ति को मान्य किया? उत्तर. केशवानन्द भारती वाद

♦ राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग लेता है? उत्तर. लोकसभा, राज्यसभा तथा विधानसभा के सदस्य

♦ संविधान के किस अनुच्छेद के तहत संघ लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान है? उत्तर. अनुच्छेद 315 (क)

♦ जम्मू-कश्मीर का संविधान कब लागू हुआ? उत्तर. 26 जनवरी, 1957

One Liner PYQ Indian Polity PDF Download in Hindi

♦ भारत धर्मनिरपेक्ष राज्य है, यह मुख्य रूप से किसमें दर्ज है? उत्तर. प्रस्तावना

♦ संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब स्वीकृत किया था? उत्तर. 26 नवम्बर, 1949

♦ राज्यसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है? उत्तर. 30 वर्ष

♦ भारत की सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर कौन होता है? उत्तर. राष्ट्रपति

♦ राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जा सकता है? उत्तर. संविधान का अतिक्रमण

♦ राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव कितने वर्ष के लिए किया जाता है? उत्तर.6 वर्ष के लिए

♦ सार्वजनिक उपक्रम समिति में राज्यसभा के सदस्यों की संख्या होती है। उत्तर. 7

♦ यदि किसी केस में संविधान से संबंधित फैसला लेना हो तो वो किस कोर्ट में लिया जाएगा? उत्तर. केवल सुप्रीम कोर्ट

♦ कौन-सा अधिकार केवल राज्यसभा को प्राप्त है? उत्तर. नवीन अखिल भारतीय सेवाओं को शुरू करने का अनुमोदन करना

♦ राष्ट्रपति की मुत्यु होने या इस्तीफा देने पर राष्ट्रपति के कार्यालय का कार्यभार का पालन उपराष्ट्रपति कब तक करेंगे? उत्तर. अधिकतम छ: महीने की अवधि तक

♦ लोक लेखा समिति का अध्यक्ष किसके द्वारा मनोनीत किया जाता है? उत्तर. लोकसभा अध्यक्ष

♦ श्री के संथानम समिति की सिफारिशों पर निम्नलिखित में कौन सा आयोग बनाया गया? उत्तर. केंद्रीय सतर्कता आयोग

♦ वित्त आयोग की सिफारिशों को संसद के समक्ष कौन रखवाता है? उत्तर. राष्ट्रपति

♦ केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद किसके लिए उत्तरदायी होती है? उत्तर. लोकसभा

♦ लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक कब होती है? उत्तर. संसद सत्र शुरू होने पर

♦भारतीय संघ की कार्यकारी शक्ति निम्नलिखित में से किसके साथ है? उत्तर. राष्ट्रपति

Indian Polity PDF Download in Hindi

PDF Name Indian Polity PDF Download in Hindi
PDF Language हिंदी
PDF Size 10.00 MB
PDF Page No. 75
PDF Fee Free
Join Telegram Join Here

You May Also Like: Environment Questions and Answers PDF in Hindi

Indian Polity PDF Download in Hindi Link
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment