Delhi Police Constable 2023 : 12वीं पास के लिए 7547 पदों पर दिल्ली पुलिस में भर्ती » Study Mirror
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi Police Constable 2023 : 12वीं पास के लिए 7547 पदों पर दिल्ली पुलिस में भर्ती

Delhi Police Constable 2023 : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने के लिए जो अभ्यार्थी इंतजार कर रहे हैं उनके इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो चुकी हैं क्योंकि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7547 पदों पर भर्ती के विज्ञापन को लेकर बड़ी अपडेट जारी हो चुकी है अगर आपकी उम्र भी 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच में है तो आप इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कर पाएंगे आखिर कब से शुरू होंगे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के आवेदन फॉर्म इस संदर्भ में पूरी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिल जाएगी इसलिए आप इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

Delhi Police Constable 2023 से जुड़ी ताजा अपडेट

दिल्ली पुलिस की नौकरी देश भर में सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक हैं दिल्ली पुलिस की भर्ती का विज्ञापन भारत सरकार के द्वारा जारी किया जाता है क्योंकि यह सेंट्रल गवर्नमेंट की जॉब है यही वजह है कि अभ्यार्थी इस भर्ती का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से करते हैं और साल 2023 में अभ्यर्थियों की इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं क्योंकि आप इस भर्ती के लिए 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक आवेदन कर पाएंगे।

कितना है दिल्ली पुलिस का वेतन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की वेतन की बात करें तो 21700 से लेकर ₹69100 तक इसका वेतन रहता है जो कि देश भर में सभी पुलिस की नौकरियों में अब्बल दर्जे पर आता है दिल्ली पुलिस में जाने का सपना देश के हर उस युवा का होता है जो सेना में अपनी सेवाएं देना चाहता है क्योंकि ये भारत सरकार की नौकरी है जहां आपको दिल्ली जैसे शहर में पुलिस सेवा प्रदान करने का मौका मिलता है।

कितने पदों पर होनी है भर्ती

दिल्ली पुलिस में 7547 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें पुरुषों के लिए 5056 पद साथ ही महिलाओं के लिए 2491 पद रिजर्व हैं इस भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण का भी ध्यान रखा गया है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के बाद ही आपका फाइनल सिलेक्शन होगा।

Department NameDelhi Police
Post NameDelhi Police Constable
Total Vacancy7545
Male: 5056, Female: 2491
Application Date Start01/09/2023
Application Date End30/09/2023 upto 11 PM
Education Qualification10+2
Age limit18 Years to 25 Years
Admit CardComing Soon
Exam DateComing Soon
ResultComing Soon

कैसे कर पाएंगे आप अपना आवेदन

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://delhipolice.gov.in/ पर जाना होगा।

यहाँ पर आपको Apply Online विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जहां आपको सभी जानकारी भरनी होगी।

अब आपसे मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करना होगा जिसके बाद आप अपना फॉर्म सबमिट कर पाएंगे।

क्या दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा कठिन है?

अगर सही रणनीति के साथ तैयारी की जाये तो इसकी परीक्षा बहुत ही आसान है, बिना रणनीति के आप इस परीक्षा को पास नहीं कर पाएंगे।

दिल्ली पुलिस के लिए कितनी हाइट चाहिए?

दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती में भर्ती होने के लिए पुरुषों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की लंबाई 157 सेमी निर्धारित है।

क्या दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एक अच्छी नौकरी है?

जी हां, दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती केंद्र सरकार के अधीन आती है जिसमें आपको अच्छा वेतन भत्ता मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment