WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

UP Police SI 2026: 14-15 मार्च को परीक्षा, जानें कब और कैसे मिलेगी आपको सिटी इंटीमेशन स्लिप

UP Police SI 2026

UP Police SI Recruitment 2026 – Basic Details

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पदों की संख्या4,543
नोटिफिकेशन जारी12 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि11 सितंबर 2025
परीक्षा तिथि14 और 15 मार्च 2026 (शनिवार और रविवार)
एडमिट कार्ड जारीमार्च 2026 के पहले सप्ताह में अपेक्षित
आयु सीमासामान्यतः 21 से 28 वर्ष (3 साल की एकमुश्त छूट के अलावा)
शैक्षिक योग्यतास्नातक (Graduation) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

कब आएगी आपकी UP SI City Intimation Slip

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से पिछले परीक्षाओं को देखा जाए तो 8 से 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप उपलब्ध करवा दी जाती है, जिसके बाद आपका एडमिट कार्ड 4 से 5 दिन पहले जारी होने की उम्मीद रहती है। हालांकि अभी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आपको पिछले वर्षों की ट्रेंड के आधार पर जानकारी दी जा रही है।

कैसे डाउनलोड करें UP Police SI City Slip 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जारी होने के बाद आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपनी परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आप अपने आवेदन फार्म भरते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करेंगे। (सिटी स्लिप जारी होने के बाद)
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर यूपी पुलिस सिटी इंटीमेशन स्लिप का ऑप्शन आएगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपको आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिख जाएगी।

अभ्यर्थियों से एक सलाह है कि आप इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें। आपका एडमिट कार्ड परीक्षा से 4–5 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। सिटी इंटीमेशन स्लिप में आप अपने शहर का विवरण और परीक्षा तिथि की जानकारी देख पाएंगे ताकि वहां तक पहुंचने के लिए अपनी रणनीति बना सकें।

क्या है परीक्षा पैटर्न

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें सामान्य हिंदी, मानसिक योग्यता परीक्षण, मानसिक अभिरुचि परीक्षण, बुद्धि लब्धि परीक्षण, मूल विधि, संविधान, सामान्य ज्ञान और गणित से जुड़े सवाल शामिल होते हैं। हालांकि परीक्षा पैटर्न की जानकारी छात्रों को नोटिफिकेशन के साथ ही मिल जाती है और आप तैयारी के अंतिम दौर में हैं तो आपको इसकी जानकारी पहले से ही होनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरा ध्यान रखा गया है। अभी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी इंटीमेशन स्लिप से जुड़ी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। हमारा आपसे निवेदन है कि आप आधिकारिक वेबसाइट को लगातार विजिट करते रहें क्योंकि आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। धन्यवाद।

यूपीएसआई सिटी इंटीमेशन स्लिप कब जारी होगी?

पिछले वर्षों के आधार पर, सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से लगभग 8–10 दिन पहले जारी की जाती है। यानी 14–15 मार्च की परीक्षा के लिए यह मार्च के पहले सप्ताह में आने की संभावना है।

एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से 4–5 दिन पहले जारी किया जाता है। सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग होते हैं।

सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है?

सिटी इंटीमेशन स्लिप: इसमें आपके परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी होती है।
एडमिट कार्ड: इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाते हैं।

Leave a Comment