India Post GDS Result 2026 First Merit List: Download Circle-Wise Selection List PDF

इण्डिया पोस्ट जीडीएस (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने Gramin Dak Sevak (GDS), Branch Postmaster (BPM), और Assistant Branch Postmaster (ABPM) पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपनी मेरिट लिस्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। India Post GDS Result 2026 देखने के लिए आप नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर सकते है।

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन केवल दसवीं (10th) के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाता है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी।

India Post GDS Result 2026 Merit List जारी हो चुकी है 10वीं के अंकों के आधार पर आपका चयन होता है।

India Post GDS Result 2026 Overview

विवरण (Parameter) जानकारी (Details)
भर्ती संगठन (Organization) इण्डिया पोस्ट (India Post)
पद का नाम (Post Name) Gramin Dak Sevak (GDS), BPM, ABPM
कुल पद (Total Vacancies) 23,757
1st Merit List Release Date 12 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process) 10वीं के अंक (Marks Based Merit List) & Document Verification
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) indiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS Merit List 2026 कैसे चेक करें?

  1. इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद 'Shortlisted Candidates' या 'Schedule-II, July-2026' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अपने संबंधित राज्य / पोस्टल सर्कल (Postal Circle) का चयन करें।
  4. इसके बाद आपके राज्य की India Post GDS Merit List PDF डाउनलोड हो जाएगी।
  5. पीडीएफ में अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करने के लिए Ctrl + F दबाएं (मोबाइल में सर्च आइकन का प्रयोग करें)। यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो आपका चयन हो गया है।

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification Details)

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर 2026 से अपने आवंटित डिवीजनल ऑफिस (Allocated Division Office) में उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) करवाना अनिवार्य है। अपने सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ ले जाना न भूलें।

पात्रता एवं योग्यता (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जिसमें गणित और अंग्रेजी मुख्य विषय होने चाहिए।
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान: आवेदक को संबंधित राज्य/सर्कल की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना और 10वीं कक्षा में उसे पढ़ा होना आवश्यक है।
  • अन्य योग्यताएं: बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान और साइकिल चलाने का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाती है।
India Post GDS Result 2026 First Merit List: Click Here

Frequently Asked Questions (FAQs)

1. India Post GDS Result 2026 Merit List कब जारी हुई?

पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी की गई है।

2. इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

आप आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपने सर्कल का चयन करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब से शुरू होगा?

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद।
Previous Article رسائل أقدم
Ashish Singh
✓
Verified Creator

Ashish Singh

Founder & Lead Educational Analyst

प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक सूचनाओं के सही, सटीक और त्वरित विश्लेषण के लिए समर्पित। हमारा लक्ष्य छात्रों को सबसे सरल और स्पष्ट जानकारी देना है।

8+ Years Experience
100k+ Active Readers
100% Authentic Updates