UP Govt Jobs 2027 || यूपी में बंपर सरकारी नौकरी के लिए भर्तियाँ

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए 2027 का साल कई सुनहरे मौके लेकर आया है। पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य और बिजली विभाग में अलग-अलग स्तर के हजारों पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए राज्य के प्रमुख भर्ती आयोग लगातार नोटिफिकेशन जारी कर रहे हैं।

इस लेख में आपको UP Govt Jobs 2027 से जुड़ी सभी सक्रिय और आने वाली भर्तियों, योग्यता, आयु सीमा और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की सटीक जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी।

यूपी में चल रही प्रमुख सरकारी भर्तियाँ (Active & Upcoming)

UP TGT भर्ती 2026

आखिरी तारीख : 28 नवंबर 2026
पद का नामUP TGT भर्ती 2026
कुल रिक्तियाँ17,735 पद
योग्यतासंबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री के साथ B.Ed या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता।
पूरी जानकारी देखें

UPSSSC जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती

आखिरी तारीख : 27 नवंबर 2026
पद का नामप्रशिक्षित स्नातक शिक्षक
कुल रिक्तियाँ1,536 पद
योग्यताहाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण और प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (BTEUP) या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा।
पूरी जानकारी देखें

समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)

संशोधन अंतिम तिथि : 26 नवंबर 2026
पद का नामRO/ARO
कुल रिक्तियाँ501
वेतनमान-
पूरी जानकारी देखें

UPSSSC इंटर लेवल भर्ती

अंतिम तिथि : 1 दिसंबर 2026
पद का नामग्राम विकास अधिकारी (VDO), ग्राम पंचायत अधिकारी, अमीन, स्टोर कीपर कम क्लर्क, समाज कल्याण पर्यवेक्षक आदि
कुल रिक्तियाँ1,784 पद
वेतनमान-
पूरी जानकारी देखें

यूपी सरकारी नौकरी 2027: मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश में सरकारी पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है। पद के स्तर के अनुसार लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट या शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) के ज़रिए योग्य उम्मीदवारों को चुना जाता है।

राज्यउत्तर प्रदेश
पदों की श्रेणीग्रुप A, B, C और D (स्थायी व संविदा)
चयन करने वाले मुख्य बोर्डUPPSC, UPSSSC, UPPRPB, UPESSC, UPPCL
ज़रूरी पढ़ाई10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या B.Ed
फॉर्म भरने का तरीकाअधिकांशतः ऑनलाइन (आधिकारिक पोर्टल पर)

किन विभागों और आयोगों से निकलती हैं सबसे ज़्यादा भर्तियाँ?

अगर आप यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको मुख्य रूप से इन भर्ती बोर्ड्स और सरकारी विभागों के अपडेट्स पर नज़र रखनी चाहिए:

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
  • अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
  • यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
  • उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय (High Court)
  • यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL)
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (UP NHM)
  • राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश (लेखपाल व अमीन)
  • यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC)
  • पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग
  • महिला एवं बाल विकास (आंगनबाड़ी भर्ती)
  • वन एवं पर्यावरण विभाग उत्तर प्रदेश

योग्यता और उम्र की सीमा क्या रहती है?

हर विभाग अपने पद की ज़िम्मेदारी के हिसाब से पढ़ाई और उम्र तय करता है। नीचे सामान्य पात्रता का एक सीधा-सा खाका दिया गया है:

मानदंड सामान्य नियम
शैक्षणिक योग्यताग्रुप D के लिए 10वीं, पुलिस व क्लर्क के लिए 12वीं और ऑफिसर या शिक्षक पदों के लिए ग्रेजुएशन/B.Ed/डिप्लोमा ज़रूरी होता है।
न्यूनतम उम्र18 से 21 वर्ष
अधिकतम उम्र28 से 40 वर्ष (विभाग के अनुसार अलग-अलग)
उम्र में छूटयूपी के मूल निवासी OBC, SC, ST व दिव्यांग वर्ग को नियमों के तहत छूट मिलती है।

यूपी की सबसे चर्चित प्रतियोगी परीक्षाएं

प्रदेश के ज़्यादातर युवा नीचे दी गई प्रमुख परीक्षाओं को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी करते हैं:

  • UPPCS (प्रशासनिक अधिकारी) और RO/ARO
  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर (दरोगा)
  • UPSSSC PET (ग्रुप-C के लिए प्रारंभिक परीक्षा)
  • राजस्व लेखपाल और कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
  • ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और जूनियर इंजीनियर
  • प्राइमरी शिक्षक (Super TET) और TGT / PGT
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट क्लर्क, ग्रुप-D व RO/ARO
  • UPPCL टेक्नीशियन (TG2) और असिस्टेंट अकाउंटेंट

ऑनलाइन फॉर्म भरने का सही तरीका

  1. जिस भर्ती के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, पहले उसके आधिकारिक बोर्ड की वेबसाइट खोलें।
  2. नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड करें और अपनी योग्यता, फीस और आखिरी तारीख पक्की कर लें।
  3. यदि भर्ती UPPSC या UPSSSC की है, तो पहले अपना OTR या PET नंबर सत्यापित करें।
  4. फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और पढ़ाई की जानकारी 10वीं की मार्कशीट के हिसाब से ही भरें।
  5. साफ़ पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर और ज़रूरी प्रमाण पत्र सही साइज में अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद फाइनल फॉर्म का प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव करके रख लें।
UP Govt Jobs 2027 – उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी की जानकारी | StudyMirror.com

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

यूपी में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कौन-सी सरकारी नौकरियाँ निकलती हैं?

10वीं पास युवा होमगार्ड, हाई कोर्ट ग्रुप-D और स्वास्थ्य विभाग के सहायक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल, कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant), लेखपाल और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसी बड़ी भर्तियाँ आती हैं।

क्या यूपी की हर सरकारी भर्ती के लिए PET पास होना ज़रूरी है?

नहीं, PET केवल UPSSSC के तहत आने वाली ग्रुप-C भर्तियों (जैसे लेखपाल, VDO, जूनियर असिस्टेंट) के लिए ज़रूरी है। यूपी पुलिस, UPPSC (PCS/RO-ARO), शिक्षक भर्ती और इलाहाबाद हाई कोर्ट की परीक्षाओं में PET की ज़रूरत नहीं होती।

यूपी से बाहर के निवासी उत्तर प्रदेश की भर्तियों में फॉर्म भर सकते हैं या नहीं?

जी हाँ, दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी यूपी की लगभग सभी सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलता और उनका चयन सामान्य (Unreserved) श्रेणी के तहत होता है।

UPPSC की भर्तियों में OTR नंबर क्यों मांगा जाता है?

OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन से आपकी बेसिक जानकारी आयोग के पोर्टल पर एक बार सुरक्षित हो जाती है। इसके बाद जब भी UPPSC की कोई नई वैकेंसी आती है, तो आपको बार-बार पूरी डिटेल और डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करने पड़ते।

यह जानकारी दोस्तों के साथ शेयर करें:
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद।
Previous Article رسائل أقدم Next Article رسائل أحدث
Ashish Singh
✓
Verified Creator

Ashish Singh

Founder & Lead Educational Analyst

प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक सूचनाओं के सही, सटीक और त्वरित विश्लेषण के लिए समर्पित। हमारा लक्ष्य छात्रों को सबसे सरल और स्पष्ट जानकारी देना है।

8+ Years Experience
100k+ Active Readers
100% Authentic Updates