S
Study Mirror

UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश वन रक्षक भर्ती के 708 पदों का नोटिफिकेशन जारी

UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। विज्ञापन संख्या 12-Exam/2026 के तहत उत्तर प्रदेश में वन विभाग भर्ती के कुल 708 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आपके आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में PET 2025 के आधार पर आपको शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अगर आपने PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड प्राप्त किया है, तो आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए 12वीं पास निर्धारित की गई है वही उनके पास आवेदन फॉर्म भरने के लिए PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना जरूरी है क्योंकि इसी के आधार पर आपकी शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है आपकी आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाली उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट में प्रदान की जाएगी विस्तृत जानकारी आप नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Forest Guard Bharti 2026: Overview

विवरण (Details) जानकारी (Information)
विभाग का नामवन विभाग, उत्तर प्रदेश
आयोग का नामUPSSSC
विज्ञापन संख्या12-Exam/2026
कुल पद708
योग्यता12वीं पास + PET 2025 स्कोरकार्ड
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क₹25 (सभी वर्गों के लिए)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsssc.gov.in/

UPSSSC Forest Guard Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम (Events) तिथियां (Dates)
विज्ञापन जारी होने की तिथि 23 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 30 जून 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026
आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026


कितना है आवेदन शुल्क?

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी यानी सभी वर्गों के लिए ₹25 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आप अपने आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल करके बड़ी आसानी से कर पाएंगे।

क्या है चयन प्रक्रिया?

सबसे पहले आपके पास PET 2025 परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसी के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी, उसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के बाद अंत में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी।

कैसे करें UPSSSC Forest Guard भर्ती के लिए आवेदन?

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ₹25 शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

Download Notification PDF यहाँ क्लिक करें
Apply Online Direct Link Active Soon
Official Website upsssc.gov.in

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. यूपी फॉरेस्ट गार्ड के लिए कौन आवेदन फॉर्म भर पाएगा?

12वीं पास उम्मीदवार जिन्होंने PET 2025 की परीक्षा दी है।

2. यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

3. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in है।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article पुराने पोस्ट
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!