S
Study Mirror

UP Police SI Physical Test & DV Notice 2026: यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती का नया नोटिस जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 में जो भी उम्मीदवार परीक्षा पास करने जा रहे हैं, उनका फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन (DV) आयोजित करवाया जाएगा। आयोग यानी भर्ती बोर्ड की तरफ से डीबी (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें, ताकि बाद में आपको कम समय न मिले।
UP Police SI Physical Test & DV Notice 2026

UP Police SI Physical Test & DV Notice 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आयोजित हुई यूपीएसआई (UPSI) सब इंस्पेक्टर परीक्षा का रिजल्ट इसी माह आने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद अगली प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिसमें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेडिकल परीक्षण आयोजित करवाया जाएगा। भर्ती बोर्ड की तरफ से फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या आर्टिकल के अंत में दिए गए नोटिस के माध्यम से इसे देख सकते हैं।

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में सभी दस्तावेज, जो नोटिफिकेशन के मुताबिक मांगे गए थे, उन्हें चेक किया जाएगा। सत्यापन के लिए एक समिति तय की जाएगी, जिसमें जिलाधिकारी या उनके प्रतिनिधि अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। नोटिस में इस संबंध में पूरी जानकारी दी गई है। दस्तावेज सत्यापन में आपकी योग्यता, आरक्षण श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़े सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। अगर किसी भी दस्तावेज में कोई गलती पाई जाती है या गलत दस्तावेज प्रस्तुत किया जाता है, तो आपकी योग्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी।

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) विवरण

नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप अपनी श्रेणी के अनुसार शारीरिक मानक चेक कर सकते हैं:

1. पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक

श्रेणी (Category) ऊंचाई (Height) सीना (बिना फुलाए) सीना (फुलाने पर)
सामान्य/OBC/SC 168 सेमी 79 सेमी 84 सेमी
ST वर्ग 160 सेमी 77 सेमी 82 सेमी

*नोट: पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 5 सेंटीमीटर का सीना फुलाव अनिवार्य है।

2. महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक

श्रेणी (Category) ऊंचाई (Height) न्यूनतम वजन
सामान्य/OBC/SC 152 सेमी 40 किलोग्राम
ST वर्ग 147 सेमी 40 किलोग्राम

रिजल्ट के बाद ही DV/PST कराने की तैयारी

यूपी एसआई का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद ही DV/PST कराने की तैयारी में भर्ती बोर्ड नजर आ रहा है अगर आपने अभी तक तैयारी शुरू नहीं की है तो कर दें क्योंकि हो सकता है आपको ज्यादा समय ही ना मिले।

Download Notice:- Click Here

जरूरी सलाह: उम्मीदवार अपने सभी मूल दस्तावेज (Original Documents) और उनकी फोटोकॉपी तैयार रखें ताकि वेरिफिकेशन के समय कोई समस्या न हो।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article पुराने पोस्ट
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!