New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं को दरोगा और सिपाही बनने का मिलेगा सुनहरा मौका, जल्द आएगा नोटिफिकेशन
New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के युवा दरोगा और सिपाही भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उनके इंतजार की घड़ियां कब समाप्त होंगी, इसको लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट आ चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से दरोगा (लिपिक संभाग) की परीक्षा आयोजित कराए जाने को लेकर महत्वपूर्ण तिथि सामने आई है।
![]() |
New Vacancy 2025 |
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लिपिक संभाग की परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में कराए जाने की तैयारी चल रही है। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश में सिपाही के 22,000 पदों और उप निरीक्षक के 4,543 पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट के बारे में।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से पिछले वर्ष निकली गई 6,244 भर्तियों के अभ्यर्थी ट्रेनिंग कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से एक चुनावी जनसभा में नई भर्ती को लेकर कहा गया था कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक नई भर्ती लाई जाएगी। इसके बाद से ही युवा दरोगा भर्ती और सिपाही भर्ती का सपना देख रहे हैं।
यूपी एसआई भर्ती में मिलेगी 3 साल की छूट
अभ्यर्थियों की तरफ से कोविड के बाद एक लंबे अंतराल में इस भर्ती के आने के लिए मांग की गई थी कि आयु सीमा में 3 वर्ष की अधिकतम छूट दी जाए, जिसे शासन की तरफ से मान लिया गया है। जब भी नोटिफिकेशन आएगा तो उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। आरक्षित वर्ग को मिलने वाली छूट अलग से मिलेगी। यह छूट सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए रहेगी।
Read also:- Bank of Baroda Notification 2025 : बैंक ऑफ़ बड़ौदा भर्ती 2500 पदों के लिए करें आवेदन
कब आयोजित होगी उप निरीक्षक (लिपिक संभाग) की परीक्षा
उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक (लिपिक संभाग) की परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने में करवाए जाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं, जहां 931 पदों के लिए परीक्षा की योजना बनाई जा रही है। तैयारियां पूरी होने के बाद ही परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर महीने में ही यह परीक्षा आयोजित होगी।
बहुत जल्द आएगी एक नई भर्ती
उत्तर प्रदेश के युवा इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 2019 के बाद से लगातार छात्र प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस बार 4,543 पदों के लिए एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है। साथ ही-साथ कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन भी जल्द ही देखने को मिलेगा।
Read also:- RSSB VDO Notification 2025 : ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों के लिए आवेदन शुरू, सुनहरा मौका
भर्ती में हो रही देरी की वजह से छात्रों में थोड़ी बहुत निराशा है, लेकिन बोर्ड की तरफ से पेंडिंग पड़ी भर्तियों को पूरा किया जा रहा है। इसके बाद ही नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
सभी छात्रों से अनुरोध है कि अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से विज़िट करते रहें, जहां आपको सबसे पहले अपडेट प्रदान किया जाएगा।
Comments
Post a Comment