New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं को दरोगा और सिपाही बनने का मिलेगा सुनहरा मौका, जल्द आएगा नोटिफिकेशन
New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के युवा दरोगा और सिपाही भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उनके इंतजार की घड़ियां कब समाप्त होंगी, इसको लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट आ चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से दरोगा (लिपिक संभाग) की परीक्षा आयोजित कराए जाने को लेकर महत्वपूर्ण तिथि सामने आई है। New Vacancy 2025 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लिपिक संभाग की परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में कराए जाने की तैयारी चल रही है। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश में सिपाही के 22,000 पदों और उप निरीक्षक के 4,543 पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट के बारे में। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से पिछले वर्ष निकली गई 6,244 भर्तियों के अभ्यर्थी ट्रेनिंग कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से एक चुनावी जनसभा में नई भर्ती को लेकर कहा गया था कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक नई भर्ती लाई जाएगी। इसके बाद से ही युवा दरोगा भर्ती और सिपाही भर्ती का सपना देख रहे हैं। ...