RRB Loco Pilot Notification 2026: साल 2026 की बड़ी भर्तियों में शुमार होने जा रही है भारतीय रेलवे की तरफ से निकलने वाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती। कुल 11127 पदों को भरने के लिए यह भर्ती आयोजित की जाएगी। ऐसी जानकारी निकलकर आ रही है कि इस भर्ती का नोटिफिकेशन मार्च महीने के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। देश भर के सभी रेलवे जोन में एक साथ इस भर्ती का आयोजन होने जा रहा है।

🚆 RRB ALP (लोको पायलट) भर्ती 2026
| विवरण | जानकारी |
| आयोजक संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पद का नाम | असिस्टेंट लोको पायलट |
| परीक्षा का नाम | RRB ALP |
| कुल पद | 11127 |
| संक्षिप्त नोटिस | फरवरी 2026 का चौथा सप्ताह |
| नोटिफिकेशन जारी | अप्रैल 2026 के बाद संभावना |
| आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट) |
| शैक्षणिक योग्यता | मैट्रिक पास + आईटीआई/डिप्लोमा |
| वेतन | ₹19,900 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in / www.rrbapply.gov.in |
कुल 11127 पदों पर होगी भर्ती
रेलवे की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि एएलपी के कुल 11127 पदों को विभिन्न जोनों में कैटेगराइज किया गया है। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में बेहतर मौके भी मिलते रहते हैं। रेलवे की यह भर्ती काफी लोकप्रिय है।
क्या है शैक्षणिक योग्यता
पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के मुताबिक RRB ALP असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना है, साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना भी अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ अन्य डिग्री धारक भी आवेदन फार्म के पात्र माने जाते हैं।
क्या है आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आपको नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना होगा।
आखिर कब जारी होगा इस भर्ती का नोटिफिकेशन
फिलहाल रेलवे की तरफ से सिर्फ पदों की संख्या की जानकारी सामने आई है। विभिन्न मीडिया पोर्टल से मिल रही जानकारी के आधार पर नोटिफिकेशन मार्च के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें, क्योंकि सबसे पहले अपडेट यहीं पर जारी किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट:
- www.rrbcdg.gov.in
- www.rrbapply.gov.in
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा लिखी गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को अवश्य चेक कर लें। धन्यवाद।