RRB Group D 2026: वर्ष की बड़ी भर्तियों में शुमार आरआरबी की तरफ से निकली ग्रुप डी के 2,20,195 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 2 मार्च तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 9 मार्च 2024 कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार किसी कारणवश फॉर्म भरने से छूट गए थे, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में 2,20,195 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें पश्चिम रेलवे मुंबई में 3,148 पद, उत्तरी रेलवे नई दिल्ली में 3,537 पद के साथ अन्य रेलवे जोनों में भी अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। अगर आप देशभर के किसी भी कोने से सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है, क्योंकि साल की यह बड़ी भर्ती मानी जा रही है।
Table of Contents

शैक्षणिक योग्यता
शामिल होने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है। इसके साथ अन्य सेक्टर योग्यताएं भी निर्धारित हैं। आपको नोटिफिकेशन चेक करना चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य उम्मीदवारों को ₹500 और एससी/एसटी उम्मीदवारों को ₹250 शुल्क देना होगा। पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹400 वापस कर दिए जाएंगे, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
डिसक्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक SSC वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन और अपडेट को ही अंतिम मानें।