WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

RBI Assistant Recruitment 2026: आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के 650 पदों का नोटिफिकेशन जारी

RBI Assistant Recruitment 2026: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 650 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 16 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारत के किसी भी कोने से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

RBI Assistant Recruitment 2026

RBI Assistant Recruitment 2026 Overview

विवरणDate (तिथियाँ)
Department (विभाग)Reserve Bank of India (RBI)
Post Name (पद का नाम)Assistant
Total Vacancies (कुल पद)650
Online Application Start (आवेदन शुरू)16 February 2026
Last Date to Apply (अंतिम तिथि)08 March 2026
Fee Payment Last Date (फीस भुगतान की अंतिम तिथि)08 March 2026
Prelims Exam Date (प्रारंभिक परीक्षा)11 April 2026
Main Exam Date (मुख्य परीक्षा)07 June 2026

RBI Assistant Recruitment 2026 Education Qualification

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से निकली असिस्टेंट भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर में वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना भी ज़रूरी है।

RBI Assistant Recruitment 2026 Age Limit

आयु सीमा की बात की जाए तो रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया असिस्टेंट भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

RBI Assistant Recruitment 2026 Application Fees

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹450 जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ₹50 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

RBI Assistant Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आरबीआई असिस्टेंट 2026 के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां “Recruitment for the Post of Assistant – Panel Year 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “New Registration” पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, लेफ्ट थंब इंप्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार प्रीव्यू कर लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं है।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

RBI Assistant Recruitment 2026 Important Links

RBI Assistant Recruitment 2026 NotificationClick Here
RBI Assistant Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://opportunities.rbi.org.in

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा लिखी गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को अवश्य चेक कर लें। धन्यवाद।

Leave a Comment