WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

MP Apex Bank Bharti 2026: बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 2076 पदों के लिए करें आवेदन।

MP Apex Bank Bharti 2026: मध्य प्रदेश अपेक्स बैंक की तरफ से कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और ऑफिसर ग्रेड के 2076 पदों के लिए 6 जनवरी 2026 से शुरू हुई भर्ती की आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 मार्च तक बढ़ा दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट https://apexbankmp.bank.in/ पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

MP Apex Bank Bharti 2026

MP Apex Bank Bharti 2026 महत्वपूर्ण अपडेट

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की तरफ से मध्य प्रदेश के कुल 38 जिलों में केंद्रीय सहकारी बैंक को सोसाइटी मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर और ऑफिसर ग्रेड के 2076 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 7 मार्च 2026 तक कर दिया गया है। अगर आपने इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन फॉर्म नहीं भरा है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म पूरी कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

महत्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events)तिथियाँ (Dates)
ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण का प्रारंभ06/01/2026
आवेदन पंजीकरण की समाप्ति07/03/2026
आवेदन विवरण संपादित (Edit) करने की अंतिम तिथि07/03/2026
अपने आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि22/03/2026
ऑनलाइन शुल्क भुगतान06/01/2026 से 07/03/2026

इन पदों के लिए करें आवेदन

  • Society Manager
  • Computer Operator
  • Branch Manager
  • Accountant
  • Financial Analyst
  • Computer Programmer

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इन विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। अधिकांश पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक मांगा गया है। विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

पद का नामअनिवार्य शैक्षणिक योग्यतातकनीकी/अन्य कौशल
कंप्यूटर ऑपरेटर / सोसाइटी मैनेजरकिसी भी विषय में स्नातक (Graduation)1 साल का कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA) + हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग
ऑफिसर ग्रेडसंबंधित क्षेत्र में स्नातक या स्नातकोत्तर (MBA, CA, या IT डिग्री)पद के अनुसार संबंधित तकनीकी ज्ञान

कृपया विस्तृत सटीक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें

कितनी है आयु सीमा

मध्य प्रदेश अपेक्स भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) पद के लिए आयु सीमा 18 से 55 वर्ष निर्धारित है। वहीं मध्य प्रदेश में आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • SC/ST/PD उम्मीदवारों को ₹650 + 18% GST
  • अन्य उम्मीदवारों को ₹850 + 18% GST
  • ऑफिसर श्रेणी के लिए:
    • SC/ST/PD उम्मीदवारों को ₹800 + 18% GST
    • अन्य उम्मीदवारों को ₹1100 + 18% GST

क्या है चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश अपेक्स बैंक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद ऑफिसर श्रेणी के पदों के लिए साक्षात्कार भी आयोजित किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://apexbankmp.bank.in/ पर जाना होगा।

  • होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन फार्म के लिंक को ढूंढें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • पंजीकरण के दौरान प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • मांगी गई अन्य जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म का रिव्यू करें ताकि कोई गलती न रह जाए।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
Download Notification Officer GradeClick Here
Download Notification computer operator and society managerClick Here
Recruitment of 313 Posts of Officer GradeClick Here
Recruitment of computer operator and society managerClick Here

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा लिखी गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को अवश्य चेक कर लें। धन्यवाद।

Govt Jobs Today: आज इन बड़ी सरकारी भर्ती की अंतिम तिथि, कुल पद 10,000+

Leave a Comment