WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

GK Question And Answer: पेट्रोल पंप को हिन्दी में क्या कहते हैं? जानिए रोचक जानकारियां

GK Question And Answer: पेट्रोल पंप शब्द सुनते ही आपके सामने इमेज बन जाती है जहां वाहनों में पेट्रोल या डीजल डाला जाता है वह स्थान पेट्रोल पंप कहलाता है। आमतौर पर लोग इसे बोलचाल में पेट्रोल पंप ही कहते हैं जबकि यहां डीजल भी मिलता है। आखिर क्यों लोग हिंदी शब्द का इस्तेमाल नहीं करते यह जानना भी काफी रोचक है। आखिर क्या है पेट्रोल पंप का हिंदी नाम कभी आपने सोचा है इस बारे में?

GK Question And Answer

पेट्रोल पंप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

पहला पेट्रोल पंप 1905 में सेंट लुइस अमेरिका में खोला गया था, जो कि दुनिया का पहला पेट्रोल पंप था। इससे पहले लोग केरोसिन की दुकानों से सीधे बाल्टियों में पेट्रोल भरवा कर ले जाते थे।

भारत में पेट्रोल पंप पर मिलेंगे यह अधिकार

मुफ़्त हवा और पीने का पानी:- भारत में नियमानुसार हर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को मुक्त हवा और पीने के साफ पानी की सुविधा देना अनिवार्य है।

फर्स्ट एड किट:- वहीं इमरजेंसी फर्स्ट एड किट भी हर पेट्रोल पंप पर होनी चाहिए जिसे कोई भी जरूरत पड़ने पर मांग सकता है।

शौचालय:- पेट्रोल पंप पर शौचालय का अधिकार भी पेट्रोलियम मंत्रालय के नियमों के अनुसार दिया जाता है। यदि शौचालय गंदा है या उस पर ताला लगा है तो आप इसकी शिकायत पंप के रजिस्टर में या ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए भी आपसे पैसे नहीं मांगे जा सकते।

कैसे करें शुद्धता और मात्रा की जांच

फिल्टर पेपर टेस्ट:- पेट्रोल की शुद्धता के लिए फिल्टर पेपर टेस्ट कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि पेट्रोल की शुद्धता में गड़बड़ी है तो आप फिल्टर पेपर मांग सकते हैं और पेट्रोल की एक बूंद कागज पर डालने पर अगर वह बिना दाग छोड़े उड़ जाए तो समझिए पेट्रोल शुद्ध है।

चेक जीरो:- पेट्रोल भरवाते समय हमेशा मीटर का जीरो(0) अवश्य देखना चाहिए।

पेट्रोल की मात्रा चेक करें:- अगर आप पेट्रोल की मात्रा चेक करना चाहते हैं तो पेट्रोल पंप पर मौजूद प्रमाणित 5 लीटर के जार से आप मात्रा माप सकते हैं।

पेट्रोल पंप पर ना करें यह गलतियां

वैसे तो पेट्रोल पंप पर आपको सुरक्षा नियम लिखे होते हैं लेकिन अगर आप फिर भी इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो यकीनन आप जिम्मेदार इंसान नहीं हैं।

  • मोबाइल का इस्तेमाल न करें:- पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल निषेध होता है क्योंकि फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें या बैटरी की स्पार्किंग जोखिम पैदा कर सकती है।
  • इंजन बंद करें: पेट्रोल भरवाते समय हमेशा गाड़ी का इंजन बंद कर देना चाहिए क्योंकि चालू इंजन पर पेट्रोल भरवाने पर घर्षण के कारण आग लगने की संभावना बनी रहती है।
  • धूम्रपान ना करें: पेट्रोल वाष्पशील होता है जो एक छोटी सी चिंगारी भी बड़े विस्फोट का कारण बन सकता है, इसलिए पेट्रोल पंप पर धूम्रपान नहीं करना चाहिए।

आखिर क्या है पेट्रोल पंप का हिंदी नाम?

अब लौटते हैं उस बात पर जिसके लिए आप इस आर्टिकल में आए हैं। पेट्रोल पंप को हिंदी में मुख्य रूप से ईंधन भरने का स्थान या ईंधन स्टेशन या ईंधन वितरण केंद्र कहा जा सकता है। हालांकि लोग बोलचाल में इसे पेट्रोल पंप या पेट्रोल स्टेशन के रूप में ही याद करते हैं। शुद्ध हिंदी शब्दावली इसके लिए आमतौर पर बोलचाल में नहीं ली जाती, क्योंकि लोग शुरू से इसे पेट्रोल पंप ही कहते आ रहे हैं जो अब लोगों के लिए आम शब्द बन गया है।

अस्वीकरण (Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल पाठकों को जानकारी प्रदान करना है। यहाँ दी गई सामग्री किसी भी प्रकार की कानूनी, तकनीकी या आधिकारिक सलाह नहीं है। पेट्रोल पंप से जुड़ी सुविधाएँ, नियम और अधिकार समय-समय पर बदल सकते हैं। अतः पाठक किसी भी निर्णय या शिकायत से पहले संबंधित विभाग या आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें। लेखक/प्रकाशक इस जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी प्रकार की हानि या असुविधा के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। धन्यवाद!

Read more:-

Leave a Comment