WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!

CSBC Constable Apply Online 2026: 12वीं पास उम्मीदवार 993 पदों के लिए करें आवेदन

CSBC Constable Apply Online 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी भर्ती आ चुकी है, जहां केंद्रीय चयन परिषद की तरफ से पुलिस विभाग में कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन कल 993 पदों के लिए जारी किया गया है। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया के आवेदन फार्म 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से भरे जा सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो पुलिस सेवा में सरकारी नौकरी चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती सुनहरा मौका हो सकती है। जरूरी योग्यता के लिए आप पूरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

CSBC Constable Apply Online 2026

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th + 2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। इसके लिए किसी भी तरह का कंप्यूटर कोर्स अनिवार्य नहीं किया गया है, जो कि एक बड़ी खुशखबरी है।

क्या है आयु सीमा

आयु सीमा की बात की जाए तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 18 से 25 वर्ष आयु सीमा निर्धारित है। आपकी आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आपकी मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें लिखित परीक्षा केवल क्वालीफाइंग रहने वाली है।

आवेदन शुल्क

बिहार सरकार के इस फॉर्म को भरने के लिए सभी वर्गों (Categories) के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, ऑनलाइन भुगतान करने पर बैंक का अतिरिक्त चार्ज (Service Charge) भी लगेगा।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करेंगे।
  • यहां उन्हें कांस्टेबल ऑपरेटर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वे अपना मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
  • अब आपको आवेदन फार्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भरनी होंगी।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
  • आवेदन शुल्क जमा करना होगा और अंत में आप आवेदन फार्म को प्रीव्यू कर लेंगे।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकालें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के मुख्य बिंदु

  • आधिकारिक वेबसाइट: अभ्यर्थी केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन संख्या: आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर ‘Bihar Police’ टैब के अंतर्गत Advt. No. 02/2026 पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन शुल्क भुगतान: अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड) से करना होगा।
  • अतिरिक्त बैंक चार्ज: चयन परिषद अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त राशि नहीं लेगा, लेकिन नेट बैंकिंग या कार्ड के उपयोग पर लगने वाले बैंक चार्ज का वहन अभ्यर्थी को स्वयं करना होगा।
  • दो चरणों में आवेदन: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दो भागों में पूरी की जाएगी।
    • प्रथम भाग (पंजीकरण): इसमें नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ईमेल, अधिवास (Domicile), आरक्षण कोटि, लिंग और जन्म तिथि जैसी जानकारियां मांगी जाती हैं।
    • सफल पंजीकरण के बाद, अभ्यर्थी को उसके मोबाइल नंबर और ईमेल पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड SMS/E-mail द्वारा तुरंत भेज दिया जाएगा।
  • विवरण सुधार (Edit Option): भुगतान करने से पूर्व अभ्यर्थी को अपने द्वारा भरे गए विवरणों में सुधार करने की सुविधा दी जाएगी।

नोटिफिकेशन PDF देखें

Leave a Comment