Army Agniveer Vacancy: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत इस बार 25000 से अधिक रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क (Exam Fee) जमा करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अग्निवीर परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा, और इसके लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस भर्ती के लिए विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। आइए जानते है इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

क्या है शैक्षणिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता के मानदंडों के अनुसार उम्मीदवार को पद की आवश्यकता के आधार पर 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पदों के आधार पर अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। विस्तृत विवरण के लिए नोटिफिकेशन देखें।
क्या है आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 17½ वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 25 और 34 वर्ष निर्धारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
कितना है आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
क्या है चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल या स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां उन्हें सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को बड़े सावधानीपूर्वक पढ़ना है।
- इसके बाद “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करेंगे और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही-सही भरेंगे।
- फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।
- उसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर देंगे और भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे।
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
डिस्क्लेमर
हमारे द्वारा लिखी गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को अवश्य चेक कर लें। धन्यवाद।
Read more:-