Rochak Tathya:- क्या आप जानते हैं पासवर्ड को हिंदी में क्या कहा जाता है यानी रोचक जानकारी पासवर्ड सुनते ही आप सुरक्षा का भाव महसूस करने लगते हैं। पासवर्ड यह सुनिश्चित करता है कि लॉगिन करने वाला व्यक्ति वही है जो होने का दावा कर रहा है। पासवर्ड आपके निजी डेटा, ईमेल, बैंक विवरण, सोशल मीडिया चैट्स को आपके अलावा अन्य किसी व्यक्ति से सुरक्षित रखने का एक तरीका है। आज के समय में साइबर हमलों और डाटा चोरी से सुरक्षा करने के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है।

पासवर्ड से जुड़ी रोचक जानकारी
पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते हैं इस बात पर आने से पहले आपको इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी अवश्य जान लेनी चाहिए। पासवर्ड बनाना काफी आसान है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है इसे मजबूत तरीके से लिखना। दुनिया का पहला कंप्यूटर पासवर्ड 1961 में, एमआईटी के कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर फर्नांडो कोर्बाटो (Fernando Corbató) ने बनाया था। आमतौर पर एक सुरक्षित पासवर्ड की लंबाई कम से कम 8 से 12 अक्षरों के बीच होती है, जिसमें आप बड़े अक्षर, छोटे अक्षर, अंक और विशेष चिन्हों का मिश्रण कर अपना जटिल पासवर्ड बना सकते हैं। आपको हमेशा पासवर्ड बनाते समय अपना नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर लिखने से बचना चाहिए क्योंकि इसे बहुत जल्दी ही डिटेक्ट किया जा सकता है। यानी कोई भी आपके नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर डालकर आपकी आईडी में लॉगिन कर सकता है।
आज के पासवर्ड बनाने के आधुनिक तरीके
पासवर्ड को सुरक्षित रखने के कुछ आधुनिक तरीके भी आ गए हैं। अब आप केवल पासवर्ड पर निर्भर नहीं रहते बल्कि “टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन” के माध्यम से डबल वेरीफिकेशन कर सकते हैं। यानी जब भी आप अपनी किसी आईडी में पासवर्ड इस्तेमाल करेंगे तो आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। कुछ तरीकों में आपका बायोमेट्रिक जैसे फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक जैसी आधुनिक तकनीक भी काम आ सकती है।
क्या है पासवर्ड का हिंदी नाम
अब आते हैं पासवर्ड के हिंदी नाम पर पासवर्ड को अक्सर लोग पासवर्ड ही बोलते हैं जबकि हिंदी नाम बहुत कम प्रचलित होता है। पासवर्ड को हिंदी में कूटशब्द कहा जाता है, आप इसे सांकेतिक शब्द भी कह सकते हैं।
अक्सर हम बहुत से शब्दों को अंग्रेज़ी में ही बोलते हैं और वे हमारे आम जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। हमें लगता है कि यही इसका हिंदी नाम है। अंग्रेज़ी से आए कुछ शब्द शुरू से ही हमारी जुबान पर बैठ जाते हैं जिसकी वजह से हम उसका हिंदी उच्चारण करना ही नहीं चाहते क्योंकि लोग जिस शब्द को आसानी से समझ सकते हैं वही आम बोलचाल में आ जाता है। अगर आपको भी पासवर्ड का हिंदी नाम “कूटशब्द” नहीं पता था तो यह जानकारी आपके लिए काफी रोचक हो चुकी है। आप भी इन सवालों को अपने जानने वालों से चर्चा के दौरान पूछ सकते हैं और उनके सामान्य ज्ञान के बारे में जान सकते हैं।
नीचे हम आपको पासवर्ड से जुड़े 10 महत्वपूर्ण प्रश्न भी प्रदान कर रहे हैं जो आपकी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में बेसिक ज्ञान के लिहाज से पूछे जा सकते हैं। आम जीवन में भी आपको इनकी जानकारी होनी चाहिए।
अभ्यास के लिए 10 प्रश्न
- ‘OTP’ का पूर्ण रूप (Full Form) क्या है?
- Only Time Password
- One Time Passcode
- One Time Password ✅
- Over Time Password
- सुरक्षित पासवर्ड में इनमें से क्या होना चाहिए?
- केवल आपका नाम
- केवल मोबाइल नंबर
- अक्षर, अंक और विशेष चिह्नों का मिश्रण ✅
- आपकी जन्मतिथि
- साइबर सुरक्षा में ‘2FA’ का क्या अर्थ है?
- Two Face Access
- Two Factor Authentication ✅
- Two File Access
- Two Frequency Area
- अज्ञात स्रोतों से आए ईमेल लिंक पर पासवर्ड डालना क्या कहलाता है?
- सुरक्षित ब्राउज़िंग
- फिशिंग (Phishing) ✅
- कोडिंग
- नेटवर्किंग
- पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते हैं?
- गुप्त कोड
- कूटशब्द ✅
- ताला चाबी
- पहचान पत्र
- कंप्यूटर सुरक्षा में ‘Firewall’ का मुख्य कार्य क्या है?
- कंप्यूटर को ठंडा रखना
- अनधिकृत पहुंच को रोकना ✅
- डेटा को डिलीट करना
- इंटरनेट की गति बढ़ाना
- सबसे कमजोर पासवर्ड का उदाहरण कौन सा है?
- P@ssw0rd#2026
- 123456 ✅
- Ax7$mQ9!
- K9*Lp2#z
- पासवर्ड मैनेजर (Password Manager) का क्या उपयोग है?
- पासवर्ड भूल जाने पर नया बनाना
- विभिन्न पासवर्ड को सुरक्षित रूप से स्टोर करना ✅
- इंटरनेट की गति मापना
- वायरस हटाना
- बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में किसका उपयोग होता है?
- केवल पासवर्ड का
- उंगलियों के निशान या चेहरे की पहचान का ✅
- कागजी दस्तावेजों का
- केवल पेन ड्राइव का
- सुरक्षा के नजरिए से पासवर्ड कब बदलना चाहिए?
- कभी नहीं
- हर 2-3 महीने में या संदेह होने पर ✅
- साल में एक बार
- केवल जब कंप्यूटर खराब हो
डिसक्लेमर:- हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी रखी गई है लेकिन फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य आपको उन रोचक जानकारियों से रूबरू करवाना है जो शायद आपको पता न हों आज जीवन में इन सवालों को लोग पहेलियों के तौर पर पूछते नजर आते हैं, इसलिए हम भी आपके लिए ऐसे सवाल लेकर आते रहते हैं किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए आप हमें कमेन्ट या ईमेल पते पा लिखकर भेज सकते हैं।
Read more:-