झारखंड में Homeguard बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आ चुका है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर की तरफ से विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी कर दिया गया है। इस Recruitment के तहत ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों के कुल 772 पद पर Online Application Form 11 अक्टूबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे तक भरे जाएंगे।
क्या है Educational Qualification?
इस Recruitment के लिए उम्मीदवारों की ग्रामीण Homeguard भर्ती के लिए 7वीं पास और शहरी Homeguard भर्ती के लिए 10वीं पास न्यूनतम Educational Qualification निर्धारित की गई है।
Age Limit
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित है। आपकी आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
Application Fee
इस Recruitment के लिए उम्मीदवारों को ₹100 Application Fee के रूप में भुगतान करना होगा।
कैसे करें Apply?
इस Recruitment के लिए उम्मीदवारों को Application Form भरने के लिए सबसे पहले official website recruitment.jharkhand.gov.in पर visit करना होगा।
यहाँ सबसे पहले आप Home Page पर Jharkhand Homeguard Recruitment 2026 के link पर click करेंगे।
अपनी category के अनुसार ग्रामीण या शहरी गृह रक्षक Application Form चुनना होगा।
अब आगे की सभी ज़रूरी जानकारी जैसे कि व्यक्ति का educational और निवास संबंधी certificates, photo और signature upload करेंगे।
अंत में आप ₹100 Application Fee का भुगतान करेंगे और Application Form submit कर देंगे।
Application Form submit करने के बाद उसका print out निकालना बिल्कुल न भूलें।
