Govt Jobs Today: इन 6 बड़ी भर्तियों की अंतिम तिथि आज, जल्दी कर ले आवेदन

Govt Jobs Today: वर्तमान में कई बड़ी भर्तियों के विज्ञापन निकाले गए हैं, जिनकी अंतिम तिथि आज है। अगर आपने अभी तक इन भर्तियों के लिए आवेदन फॉर्म नहीं भरा है, तो जल्द अपना आवेदन फॉर्म भर लें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की गुंजाइश न के बराबर है। हमने नीचे उन महत्वपूर्ण भर्तियों के बारे में जानकारी दी है जिनकी अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Govt Jobs Today

सरकारी भर्तियां (Government Recruitments 2026)


कृपया नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ही आधार माने हमने आपको निम्न भारतीयों की जानकारी नीचे टेबल में प्रदान कर दी है। 

1. SBI Specialist Cadre Officer (SCO) 2026

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI SCO Recruitment 2026: Overview
पद का नाम स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO - विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी पद)
कुल पद 207
योग्यता ग्रेजुएशन, संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री के साथ संबंधित कार्य अनुभव
आवेदन शुल्क Gen/EWS/OBC के लिए ₹750; SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है
आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in

2. UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा वरिष्ठ अनुदेशक के 132 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास PET 2025 का वैध स्कोर होना अनिवार्य है।

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: Overview
पद का नाम वरिष्ठ अनुदेशक (Senior Instructor)
कुल पद 132
योग्यता UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड/विषय में डिग्री या डिप्लोमा
उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए ₹25
आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in

3. Bank of India (BOI) Specialist Officer 2026

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने IT, क्रेडिट, लॉ आदि विभिन्न स्ट्रीमों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 205 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। विस्तृत जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।

BOI Specialist Officer 2026: Overview
पद का नाम स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO - विभिन्न स्ट्रीम जैसे IT, क्रेडिट, लॉ आदि)
कुल पद 205
योग्यता संबंधित विषय में BE/B.Tech, MCA, ग्रेजुएशन या MBA (पद के अनुसार आवश्यक योग्यता और अनुभव अलग-अलग हैं)
उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष (पदों के अनुसार भिन्न)
आवेदन शुल्क Gen/OBC/EWS के लिए ₹1180 और SC/ST/PwBD के लिए ₹175
आधिकारिक वेबसाइट https://bankofindia.bank.in

4. NTPC Assistant Officer (Corporate Communication) 2026

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में असिस्टेंट ऑफिसर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) के 15 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण की समीक्षा कर आवेदन कर सकते हैं।

NTPC Assistant Officer Recruitment 2026: Overview
पद का नाम असिस्टेंट ऑफिसर - कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन
कुल पद 15
योग्यता न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन, साथ ही मास कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म/एडवरटाइजिंग/पब्लिक रिलेशंस में 2 साल का फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा (न्यूनतम 60% अंकों के साथ)
उम्र सीमा अधिकतम 29 वर्ष
आवेदन शुल्क Gen/OBC/EWS के लिए ₹500; SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है
आधिकारिक वेबसाइट https://ntpc.co.in

5. UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026

UPSSSC द्वारा पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट के 1,308 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: Overview
पद का नाम पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट (Veterinary Pharmacist)
कुल पद 1,308
योग्यता UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड, साथ ही बायोलॉजी स्ट्रीम से इंटरमीडिएट और वेटरनरी फार्मेसी में डिप्लोमा
उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए ₹25
आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in

6. Delhi High Court SPA and PA Recruitment 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) एवं पर्सनल असिस्टेंट (PA) के कुल 150 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए विवरण के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Delhi High Court SPA & PA Recruitment 2026: Overview
पद का नाम सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA)
कुल पद 150 (117 SPA और 33 PA)
योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री। इसके साथ ही इंग्लिश शॉर्टहैंड (SPA के लिए 110 wpm, PA के लिए 100 wpm) और 40 wpm की टाइपिंग स्पीड आवश्यक है
उम्र सीमा 18 से 32 वर्ष
आवेदन शुल्क Gen/OBC/EWS के लिए ₹1500 और SC/ST/PwBD के लिए ₹1300
आधिकारिक वेबसाइट https://delhihighcourt.nic.in

(नोट: इन सभी भर्तियों में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 5 अक्टूबर 2026 ही है। आप सभी आवेदन करने से पहले विज्ञापन अवश्य पढ लें क्योंकि अंतिम समय में किसी भी बदलाव की स्थिति में विज्ञापन की जानकारी ही मान्य होगी हमारा उद्देश्य आपको नवीनतम भर्ती उद्देश्य प्रदान कराना है। किसी भी बदलाव की स्थिति में हम जिम्मेदार नहीं होंगे। धन्यवाद)

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद।
Previous Article पुराने पोस्ट
Ashish Singh
✓
Verified Creator

Ashish Singh

Founder & Lead Educational Analyst

प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक सूचनाओं के सही, सटीक और त्वरित विश्लेषण के लिए समर्पित। हमारा लक्ष्य छात्रों को सबसे सरल और स्पष्ट जानकारी देना है।

8+ Years Experience
100k+ Active Readers
100% Authentic Updates