SSC Stenographer 2026 Apply Link: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026, विस्तृत जानकारी

SSC Stenographer 2026 Apply Link: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के 731 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से जारी हो चुका है। जिन भी उम्मीदवारों ने 12वीं पास कर रखी है, वे 15 मई 2026 रात 11:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी परीक्षा तिथि अभी नहीं आई है, संभावित है कि आपकी परीक्षा जुलाई और अगस्त महीने में आयोजित की जा सकती है।


SSC Stenographer 2026 Apply Link:

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष लाखों पदों पर भर्ती आयोजित होती है, जिसमें स्टेनोग्राफर भर्ती के पद अलग से निकाले जाते हैं। इस बार 731 पदों पर ग्रेड सी और ग्रेड डी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 24 अप्रैल 2026 से हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन फार्म में संशोधन करने के लिए आपको 20 से 21 मई 2026 तक दो दिन का समय दिया जाएगा।

विवरण (Description) महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती बोर्ड कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D'
कुल पदों की संख्या 731 पद
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास + स्टेनोग्राफी का ज्ञान
आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 मई 2026
संशोधन (Correction) तिथि 20 से 21 मई 2026
परीक्षा तिथि (संभावित) जुलाई - अगस्त 2026
आयु सीमा ग्रेड D: 18-27 वर्ष | ग्रेड C: 18-30 वर्ष (गणना 1 अगस्त 2026 से)
आवेदन शुल्क Gen/OBC/EWS: ₹100 | SC/ST/PwD/Women: ₹0
चयन प्रक्रिया CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) और स्किल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से निकाली गई स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं स्टेनोग्राफी का ज्ञान भी आवश्यक है।

स्टेनोग्राफर भर्ती आयु सीमा

एसएससी की तरफ से निकाली गई स्टेनोग्राफर भर्ती की आयु सीमा पदों के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेड डी के लिए 18 से 27 वर्ष और ग्रेड सी के लिए 18 से 30 वर्ष आयु सीमा निर्धारित है। आपकी आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत विवरण के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी (CBT) और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कितना है आवेदन शुल्क?

एसएससी स्टेनोग्राफर 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, PwD (दिव्यांग) और भूतपूर्व सैनिकों को नि:शुल्क आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। वहीं महिला उम्मीदवार, चाहे वह किसी भी कैटेगरी से हों, नि:शुल्क आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।


उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 मई 2026 रात 11:00 बजे तक निर्धारित की गई है। अगर आपके आवेदन फार्म में कोई गलती हो जाती है, तो आवेदन फार्म में पहली बार सुधार के लिए ₹200 और दूसरी बार सुधार के लिए ₹500 अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

कैसे करें आवेदन? SSC Stenographer 2026 Apply Link:

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद आप नोटिफिकेशन में दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ें और 'अप्लाई ऑनलाइन' के लिंक पर क्लिक करें। अब आपसे मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आप आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आप आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें और इसका प्रिंटआउट लेना बिल्कुल न भूलें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) यहाँ क्लिक करें (Click Here)
SSC Stenographer 2026 Apply Online Link Apply Online
Download Official Notification Click Here
Official Website Visit Site

नोट: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के संदर्भ में लिखी गई यह जानकारी इंटरनेट सोर्स के आधार पर है। वैसे तो हमने कई सोर्स से इसे वेरीफाई किया है और आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी जानकारी का मिलान किया है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। हमारा आपसे निवेदन है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अपने स्तर से अवश्य पढ़ लें ताकि भ्रम की स्थिति से बचा जा सके। धन्यवाद।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती की अंतिम तिथि क्या है?
कर्मचारी चयन आयोग के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है, वहीं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 मई 2026 निश्चित है।
2. एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास के साथ स्टेनोग्राफी का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
3. एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 कुल 731 पदों पर निकाली गई है, जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Previous Article पुराने पोस्ट
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और स्टडी मिरर के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का अनुभव है।