PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। यह राशि छोटे किसानों की कृषि लागत को ध्यान में रखते हुए प्रदान की जाती है, ताकि वे खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
![]() |
PM Kisan Yojana ||Pic Credit:- Twitter(X)|| |
20वीं किस्त कब जारी होगी? PM Kisan Yojana:
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त जून 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी, जिसमें लगभग 10 करोड़ किसान परिवारों को ₹22,000 करोड़ की राशि वितरित की गई थी।
केवल इन किसानों को मिलेंगे ₹4000
यदि पिछली किस्त केवाईसी की कमी, दस्तावेज़ों में त्रुटि, या बैंक खाते में समस्या की वजह से नहीं मिल पाई थी, तो अब नई किस्त के साथ रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। इसके लिए केवाईसी प्रक्रिया और भूमि दस्तावेजों को सही करवाना अनिवार्य होगा।
किस्त पाने के लिए क्या करें?
ई-केवाईसी करें: अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से केवाईसी पूरा करें।
मोबाइल ऐप के जरिए वेरिफिकेशन: आप फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी केवाईसी कर सकते हैं।
आधार लिंक बैंक खाता: आपका बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
भूमि दस्तावेज अपडेट करें: सभी कृषि दस्तावेजों को सही और अपडेट रखना आवश्यक है।
घर बैठे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस
आप अपने पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "Know Your Status" विकल्प के माध्यम से देख सकते हैं।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे वे अपनी कृषि लागत को पूरा कर सकें। अधिक जानकारी के लिए आप टोल-फ्री नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हमारी यह जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। योजना की नियम और शर्तें समय-समय पर बदल सकती हैं। किसी भी आधिकारिक जानकारी को पर सत्यापित करना आवश्यक है।
Post a Comment