भारतीय क्रिकेट टीम के अब तक के सबसे सफल कप्तान रहे m.s. dhoni के बारे में उनके फैंस को जानने की बहुत उत्सुकता बनी रहती है चाहे उनकी फैमिली से related जानकारी हो या dhoni के कैरियर से संबंधित कोई भी जानकारी हो उनके फैंस बहुत ही इंतजार करते रहते हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट से सन्यास ले चुके ms dhoni इन दिनों ipl में खेल रहे है इस बार उन्होंने csk की कप्तानी भी छोड़ दी लेकिन फैंस उन्हे किसी भी हाल में देखना पसंद करते हैं चाहे वो खेल के मैदान में हो या टीवी दुनिया पर फैंस उनके हर moments की जानकारी रखना चाहते हैं।
हमारे एक user ने हमसे सवाल पूछा था कि महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट खेलने के लिए किसने प्रोत्साहित किया था। सबको पता है धोनी क्रिकेट से पहले फुटबाल खेलते थे इसीलिए फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं आखिर फूटबाल खेलने वाला खिलाड़ी क्रिकेट क्यों खेलने लगा और ये उसने किससे inspired होकर किया है।
वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर Bollywood में फिल्म भी बन चुकी हैं जिसमें Sushant Singh Rajput ने ms dhoni का किरदार बहुत ही शानदार तरीके से निभाया था ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी साबित हुई थी आज सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है लेकिन एमएस धोनी फिल्म से वो भी लोगों के दिल दिमाग में राज करते रहेंगे।
ms dhoni untold story में ये दिखाया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने स्कूल समय में फुटबाल खेलते थे और उनके स्कूल कोच ने उन्हे विकेट कीपर की कमी के चलते क्रिकेट टीम में खिलाया जिसके बाद धोनी ने क्रिकेट की शुरुआत की और तभी से वो क्रिकेट खेलते आ रहे हैं।
धोनी की biography मूवी में उनके जीवन के कई पहलुयों को दिखाया गया है जिसमें उनकी पारिवारिक लाइफ दोस्ती की लाइफ और उसके बाद शादीशुदा जिंदगी के बारे में दिखाया गया है। लेकिन ms dhoni की फिल्म में dhoni के भाई को कहीं भी नहीं दिखाया गया है क्योंकि उनके कारीबियों का कहना है कि धोनी के भाई बचपन में ही घर छोड़कर चले गए थे जिसके बाद वो घर लौटकर नहीं आए।
धोनी ने अपने जीवन में बहुत struggle किया है आज वो किसी से छुपा भी नहीं है क्योंकि सफल इंसान की असफलता भी बहुत कुछ सिखाती है यही वजह की धोनी के जीवन पर बनी फिल्म हिट साबित हुई थी।
फिल्म में दिखाया गया है कि धोनी ने किसी लड़की को बहुत प्यार करते थे जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जिसके बाद धोनी को क्रिकेट में भी खराब दौर से गुजरना पड़ा। धोनी की मुलाकात साक्षी से एक होटल में हुई थी क्योंकि साक्षी उसी होटल में काम करती थी लंबे समय डेट करने के बाद दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।